Page Loader
गर्मी के लिए बढ़िया रहेंगी इन रंगों वाली नेल पॉलिश, हाथ दिखेंगे बेहद सुंदर

गर्मी के लिए बढ़िया रहेंगी इन रंगों वाली नेल पॉलिश, हाथ दिखेंगे बेहद सुंदर

लेखन सयाली
Apr 29, 2025
03:58 pm

क्या है खबर?

गर्मी में जीवंत रंगों का बोल-बाला रहता है, जो खिलते हुए फूलों और प्रकृति को दर्शाते हों। इन रंगों को फैशन से लेकर मेकअप तक, सभी चीजों में शामिल करना चाहिए।

आपको गर्मी के मौसम में अपने नाखूनों को भी सुंदर नेल पॉलिश से रंगना चाहिए। इससे हाथ सुंदर दिखते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है, नाखून मजबूत होते हैं और गर्मी का सार भी व्यक्त हो जाता है।

गर्मी के लिए इन 5 रंगों वाली नेल पॉलिश सबसे बढ़िया रहेंगी।

#1

जीवंत नारंगी

गर्मी के दिनों में धूप तेज होती है और संतरे जैसे खट्टे फल भी आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इन दोनों चीजों को दर्शाने वाला आकर्षक रंग नारंगी आपके नाखूनों की शोभा बढ़ा सकता है।

नारंगी एक जीवंत रंग है, जो गर्मजोशी, ऊर्जा, उत्साह और खुशी से जुड़ा होता है। इस रंग की नेल पॉलिश लगाने पर सभी की नजरें आपके हाथों पर ही टिकी रह जाएंगी।

यह रंग कई रंग के कपड़ों के साथ अच्छा लगेगा।

#2

पेस्टल गुलाबी

गर्मी में महिलाएं पेस्टल रंगों की ओर आकर्षित होती हैं। ये हल्के रंग इन दिनों ट्रेंड में हैं और एक एलिगेंट लुक प्रदान करते हैं।

आपको गर्म महीनों के दौरान पेस्टल गुलाबी रंग की नेल पेंट लगानी चाहिए। यह रंग स्त्रीत्व, कोमलता और मासूमियत को दर्शाने वाला होता है।

पेस्टल गुलाबी रंग का नरम स्पर्श चुलबुलेपन की भावना पैदा करता है। यह रंग हर मौके पर अच्छा लगता है, चाहे आप ऑफिस जा रही हों या घूमने जा रही हों।

#3

मक्खन वाला पीला

इस साल पीले रंग का एक खास शेड प्रचिलित हो रहा है, जिसे बटर येलो या मक्खन वाला पीला कहते हैं।

इस रंग के कपड़े तो सुंदर लगते ही हैं, साथ ही इस रंग की नेल पॉलिश भी गर्मियों के लिए बढ़िया रहती है।

आप चाहें तो अपने नाखूनों पर केवल इस रंग की नेल पॉलिश लगा सकती हैं या इसके जरिए कोई खास नेल आर्ट कर सकती हैं।

यह रंग खुशी, आशावाद और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

#4

सोप नेल

इस साल एक खास तरह का नेल ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसे सोप नेल नाम दिया गया है। इसमें चमकदार, साफ और न्यूड मैनीक्योर लगाना शामिल होता है।

इस नेल ट्रेंड को अपनाकर ऐसा लगता है मानो आप तुंरत साबुन से नहाकर आई हों। इसमें सफेद, हल्के गुलाबी, बेज और हल्के भूरे रंगों का इस्तेमाल होता है।

इसके अलावा, बबल बाथ जैसा लुक पाने के लिए अपने नाखूनों पर सफेद नेल पेंट भी लगाई जा सकती है।

#5

जेली वाला नीला

अगर आपको हल्के रंग वाली नेल पॉलिश पसंद नहीं आती हैं तो आप गाढ़े नीले रंग की नेल पॉलिश लगा सकती हैं। जेली नीला रंग गर्मियों के लिए बढ़िया रहता है, क्योंकि यह पानी और ताजगी को व्यक्त कर सकता है।

इसमें नीले रंग की नेल पॉलिश लगाकर उसपर चमकीला कोट लगाना शामिल होता है। यह रंग गर्मी के दौरान आपके हाथों को एक कूल लुक प्रदान करेगा और शांति और स्थिरता को दर्शाएगा।