NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के मौसम में स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए खाएं ये मौसमी खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    मानसून के मौसम में स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए खाएं ये मौसमी खाद्य पदार्थ

    मानसून के मौसम में स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए खाएं ये मौसमी खाद्य पदार्थ

    लेखन सयाली
    Jun 28, 2024
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    देश में मानसून के आगमन से गर्मी से राहत मिलने लगी है। इस मौसम में अपने वजन को संतुलित और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए सही डाइट लेना जरूरी होता है।

    आप बारिश के दिनों में वजन घटाने के लिए खान-पान में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। मौसमी खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से पकते हैं और ताजे होते हैं।

    आप मानसून के दौरान वजन घटाने के लिए आहार में ये 5 मौसमी खाद्य पदार्थ जोड़ें।

    #1

    करेला

    करेला एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जो मानसून में अच्छी मात्रा में उपलब्ध होती है।

    इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो इसे वजन प्रबंधन के लिए एक सही विकल्प बनाता है।

    करेले में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने की भी क्षमता होती है। साथ ही यह भूख और लालसा को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है।

    आपको करेले के सेवन से ये अन्य लाभ मिल सकते हैं।

    #2

    मोरिंगा

    मोरिंगा बारिश के दिनों में मिलने वाली एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है, जिसे सहजन भी कहते हैं। यह आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है।

    इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन फाइबर अधिक होता है। इसे डाइट में शामिल करने से तृप्ति की भावना बढ़ सकती है, जिसके कारण आप अधिक खाने से बच सकते हैं।

    आपको अपने आहार में मोरिंगा का पानी शामिल करने से भी कई फायदे मिल सकते हैं।

    #3

    आंवला

    आंवला एक तीखा फल है, जो विटामिन-C से भरपूर होता है। यह फल मानसून के दौरान अच्छी मात्रा में पनपता है।

    इसमें मूत्रवर्धक गुण पाए गए हैं, जो विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त पानी के वजन को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि आंवला चयापचय को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में सहायता करता है।

    इस फल को खान-पान का हिस्सा बनाने से आप अपने शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई भी कर सकेंगे।

    #4

    खीरा

    खीरा एक ऐसी सब्जी है, जिसे गर्मी और मानसून दोनों में खाया जाता है। यह बेहद हाइड्रेटिंग होता है और इसमें उच्च मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है।

    आप बारिश के दिनों में इस सब्जी से स्वस्थ व स्वादिष्ट रायता और सलाद बनाकर खा सकते हैं। इसके जरिए तृप्ति की भावना बढ़ जाती है और अत्यधिक भूख नहीं लगती।

    आप डाइट में खीरे का सेवन बढ़ाने के लिए इसकी ये 5 रेसिपी आजमा सकते हैं।

    #5

    कद्दू

    मानसून के मौसम के दौरान कद्दू आसानी से उपलब्ध होने वाली सब्जी है। इसे आप सूप, करी और यहां तक ​​कि मीठे व्यंजनों में भी शामिल कर सकते हैं।

    कद्दू में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है। यह विटामिन-A जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

    इसके सेवन से मल त्याग नियमित होता है, साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी घटता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    मानसून
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    वजन घटाना

    सफेद चावल खाने से मिलेंगे कई शारीरिक फायदे, पाचन में भी करता है मदद  खान-पान
    बिना मैदे और चीज के बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता, वजन घटाने में मिलेगी मदद  खान-पान
    वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से अजवाइन का करें सेवन  लाइफस्टाइल
    वजन घटाने के लिए इन 5 कोरियन ड्रिंक का करें सेवन, मिलेंगे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान

    मानसून

    मानसून में चाय के साथ सेवन के लिए बनाएं बेसन के ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स खान-पान
    मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके  स्वास्थ्य
    शाम के नाश्ते में घर पर बनाएं ये 5 सिंधी स्नैक्स, आसान है रेसिपी रेसिपी
    मानसून के दौरान आंखों का ऐसे रखें ख्याल, आई फ्लू से रहेंगे सुरक्षित लाइफस्टाइल

    खान-पान

    दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव लाइफस्टाइल
    सरदा को डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं कई फायदे लाइफस्टाइल
    मीठी ड्रिंक्स की लालसा को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी तरीके लाइफस्टाइल
    सौंफ के इस्तेमाल से बनाकर खाएं ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025