NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 तरीकों से सजाएं अपने घर की छत, बनेगा आरामदायक और शांतिपूर्ण माहौल 
    अगली खबर
    इन 5 तरीकों से सजाएं अपने घर की छत, बनेगा आरामदायक और शांतिपूर्ण माहौल 

    इन 5 तरीकों से सजाएं अपने घर की छत, बनेगा आरामदायक और शांतिपूर्ण माहौल 

    लेखन सयाली
    Sep 16, 2024
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    भारत में लोग घर की सजावट करते समय छत को सजाना भूल जाते हैं। हालांकि, छत की अच्छी तरह से सजावट करके आप अपने और अपने परिवार के लिए आराम से बैठने का एक आदर्श स्थान बना सकते हैं।

    इस स्थान पर बैठकर आप मानसून की बारिश का आनंद ले सकेंगे और सर्दी की नर्म धूप भी सेक सकेंगे। आज के टिप्स में जानिए घर की छत को सुंदर और आकर्षक बनाने के 5 आसान तरीके।

    #1

    पेड़-पौधों से जोड़ें हरियाली का स्पर्श

    इन दिनों लोग न केवल बगीचे, बल्कि घर के अंदर भी पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। आप अपनी छत को सजाने के लिए भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    पौधे लगाने से आपके घर की छत सुंदर तो दिखेगी ही, साथ ही वह ठंडी भी रहेगी। अलग-अलग आकार और रंगों वाले पौधे लगाएं और गमलों को भी आकर्षक रंगों में रंगाएं।

    इसके अलावा, आप फूलों वाले पौधे भी चुन सकते हैं।

    #2

    बैठने के लिए रखें आरामदायक सोफे

    शाम के समय चाय पीने के लिए लोग अपनी छत पर बैठना पसंद करते हैं। इसके लिए आप छत पर कुछ आरामदायक सोफे या कुर्सियां रख सकते हैं।

    छत के एक कोने में ही सोफों को रखें और उनके बीच में एक छोटी-सी टेबल भी रख दें। इसके अलावा, आप अपनी छत पर एक छोटा झूला भी लगा सकते हैं।

    आप घर को ताजगी से भरने के लिए ये पौधे लगा सकते हैं।

    #3

    सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाएं LED लाइट

    किसी भी जगह पर LED लाइट लगाना उस स्थान को रोशन कर देता है। आप अपनी छत की सजावट के लिए भी इन झालरों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इन झालरों से आपकी छत रात के समय भी जगमगा उठेगी, जिससे आप वहां बैठकर यादगार समय बिता सकेंगे। आप चाहें तो झालरों की जगह पर नाइट लैंप और LED बल्ब भी लगा सकते हैं।

    आप कम पैसों में अपने घर को आलीशान दिखाने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।

    #4

    पुरानी अलमारियों को भी करें शामिल

    छत पर लोग अक्सर अपने घर का पुराना सामान रख देते हैं, जो देखने में बेहद भद्दा लगता है। ऐसे में आप अपनी किसी पुरानी अलमारी को एक आकर्षक रंग में पेंट करके छत पर रख सकते हैं।

    यह अलमारी छोटे-बड़े पुराने सामान को रखने के काम आएगी और इससे छत का लुक भी निखर जाएगा। आप इस अलमारी को अधिक आकर्षक दिखाने के लिए उसपर गुलदस्ते या छोटे पौधे भी रख सकते हैं।

    #5

    एक कोने में बनाएं छोटा पैटियो

    मानसून के मौसम में बारिश का मजा लेने के लिए आप छत पर बैठना चाहते हैं और भीगने से बचना चाहते हैं तो एक पैटियो बनाएं।

    पैटियों एक तरह का शेड होता है, जिसके नीचे आप अपना सोफा रख सकते हैं। आप इसे लकड़ी या सीमेंट से बनवा सकते हैं।

    अगर आपको पैटियों नहीं बनवाना है तो आप एक बड़ी छतरी भी लगवा सकते हैं।

    आप मानसून में अपनी बालकनी को इस तरह से सजा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घर की सजावट
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    घर की सजावट

    इन 5 खूशबूदार पौधों से सजाएं अपना घर, सुंदरता के साथ बिखेरेंगे महक लाइफस्टाइल
    घर को ध्वनि प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये तरीके ध्वनि प्रदूषण
    सुगंधित मोमबत्तियां घर पर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके घरेलू नुस्खे
    रूम फ्रेशनर घर पर भी आसानी से किए जा सकते हैं तैयार, जानिए 5 तरीके लाइफस्टाइल

    टिप्स

    मिनटों में तनाव और चिंता को दूर करने के लिए अपनाए ये 5 प्रभावी तरीके तनाव
    रात में कार ड्राइव करते समय हेडलाइट की चकाचौंध से कैसे करें बचाव? अपनाएं ये तरीके  काम की बात
    गर्मियों में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए इन 5 पिकनिक डेट पर लेकर जाएं  लाइफस्टाइल
    बच्चों में गेमिंग की लत को रोकने के लिए माता-पिता अपनाएं ये प्रभावी तरीके  बच्चों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025