LOADING...
जनवरी में इन जगहों पर घूमने की बनाएं योजना, छुट्टियां बन जाएंगी यादगार 

जनवरी में इन जगहों पर घूमने की बनाएं योजना, छुट्टियां बन जाएंगी यादगार 

लेखन अंजली
Dec 26, 2023
10:00 am

क्या है खबर?

जनवरी में 3 लंबे सप्ताहांत आने वाले हैं। ऐसे में अगर आप छुट्टियों में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि किधर जाएं तो इसके लिए भारत में ही कई खूबसूरत जगहें हैं। फिर चाहें आपको बर्फबारी का लुत्फ उठाना हो या ठंड के मौसम में किसी गर्म तापमान वाली की चाह हो, भारत में आपकी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए कई बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं। आइए इन्हीं के बारे में जानते हैं।

#1

जंस्कार घाटी (लद्दाख)

अगर आपको ठंड और बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो इसके लिए लद्दाख की जंस्कार घाटी को चुनना बेहतरीन है। यहां दिसबंर से बर्फबारी शुरू हो जाती है और मार्च तक रहती है। यह घाटी लद्दाख से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और सर्दियों में यहां की जंस्कार नदी बर्फ की चादर में बदल जाती है। इसके अलावा आप यहां नुब्रा वैली और पैंगोंग झील आदि भी घूम सकते हैं।

#2

स्पीति घाटी (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी समुद्र तल से 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद एक पर्यटन स्थल है। यहां के ठंडे रेगिस्तान, बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें और घाटियां एक अलग ही अनुभव प्रदान करती हैं। यहां आकर आप एडवेंचर गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। चंद्र ताल झील स्पीति घाटी के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। इसके अलावा धनखड़ मठ, कुंजुम दर्रा और धनखड़ झील आदि भी यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

#3

जयपुर (राजस्थान)

जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है और इसकी राजधानी के रूप में भी कार्य करता है। इसे भारत का गुलाबी शहर भी कहा जाता है क्योंकि 1876 में महाराजा राम सिंह ने महारानी विक्टोरिया के पति प्रिंस अल्बर्ट के स्वागत के लिए शहर को गुलाबी रंग से रंगा था। अगर आप सर्दियों में जयपुर जा रहे हैं तो यहां के हवा महल, एम्बर किला और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय आदि का रुख जरूर करें।

#4

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

सर्दियों में घूमने के लिए आप कोलकाता को भी चुन सकते हैं। यहां आपको भारत के सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप देखने को मिल सकते हैं। इस पूरे शहर में कई घाट हैं, जिनके किनारे आप बैठ सकते हैं और चाय की चुस्की लेते हुए सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। यहां आकर आप हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, बिडला मंदिर, ईडन गार्डन, मार्बल पैलेस, बोटेनिकल गार्डन और रविंद्र सरोवर आदि जगहों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं।

#5

बीकानेर (राजस्थान)

बीकानेर को थार रेगिस्तान के साथ-साथ रेत के सुनहरे टीले ओर अधिक आकर्षित बना देते हैं। यह शहर प्रकृति के खूबसूरत नजरों को भी खुद में समेटे हुए हैं, इसलिए अगर आप आपनी व्यस्तता भरी जिंदगी में कुछ दिन सुकून और आनंद के बिताना चाहते हैं तो बीकानेर की ओर रूख करें। बीकानेर मुख्य रूप से रेगिस्तानी ऊंटों के आवास के लिए जाना जाता है, इसलिए आप चाहें तो यहां ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।