NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गोवा जाने की योजना है तो इन 5 ऑफबीट गतिविधियों का जरूर उठाएं लुत्फ 
    अगली खबर
    गोवा जाने की योजना है तो इन 5 ऑफबीट गतिविधियों का जरूर उठाएं लुत्फ 
    गोवा में आजमाने के लिए 5 हटकर और मजेदार गतिविधियां

    गोवा जाने की योजना है तो इन 5 ऑफबीट गतिविधियों का जरूर उठाएं लुत्फ 

    लेखन अंजली
    May 02, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    गोवा अपने खूबसूरत समुद्र तटों, पार्टी लाइफ और सीफूड के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां इनके अलावा भी बहुत कुछ है।

    मसालों के बागानों से लेकर संग्रहालयों और गोवा की पारंपरिक गतिविधियों तक, राज्य में उन लोगों के लिए बहुत कुछ है, जो कुछ अलग खोज रहे हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी ऑफबीट गतिविधियों के बारे में बताते हैं, जिनका गोवा जाकर लुत्फ उठाया जा सकता है।

    #1

    मसालों के बागान 

    अगर आप गोवा जाकर एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले चुके हैं तो अगली बार यहां के मसालों के बागानों का रुख करें।

    यहां जाकर आप राज्य में उगाए जाने वाले विभिन्न मसालों के बारे में जान सकते हैं और उनमें से कुछ को अपने व्यंजनों का हिस्सा भी बना सकते हैं।

    पोंडा में सहकारी मसाला फार्म पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यहां गोवा के पारंपरिक मसालों वाले लंच का आनंद लिया जा सकता है।

    #2

    दूधसागर झरना 

    गोवा में मंडोवी नदी पर स्थित दूधसागर झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। यहां एक रोमांचक ट्रैक के माध्यम से पहुंचा जाता है, जो घने जंगलों और रेलवे स्टेशनों के बीच से होकर गुजरता है।

    यदि आप मानसून में यहां जाते हैं तो इस झरने का नजारा देखने लायक होता है।

    ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण इसका पानी दूधिया झाग के बादल बनाता है, जिसके कारण यह आकर्षण का केंद्र बनता है।

    #3

    संस्कृति के बारे में जानना

    गोवा में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का भी अवसर मिलता है।

    जहां यात्री स्वदेशी समुदायों के साथ बातचीत कर सकते हैं, उनके रीति-रिवाजों, कला और शिल्प के बारे में जान सकते हैं और क्षेत्र की समृद्ध विरासत की एक झलक पाने के लिए सांस्कृतिक उत्सवों और कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

    अगर आपको अलग-अलग जगहों की संस्कृति के बारे में जानने का शौक है तो गोवा का रुख जरूर करें।

    #4

    खेतों में घूमना

    गोवा की ऑफबीट गतिविधियों में खेत में घूमना भी शामिल हैं, जहां यात्री जैविक खेती के तरीकों के बारे में सीख सकते हैं।

    आप चाहें तो ताजा स्थानीय उपज का आनंद ले सकते हैं।

    यह स्थानीय लोगों द्वारा अपनाए जाने वाले टिकाऊ खेती के तरीकों को समझने और गोवा के प्रामाणिक जायके का स्वाद लेने का एक शानदार तरीका है।

    #5

    हेली-पर्यटन  

    गोवा में अनोखी गतिविधियों की तलाश करने वालों के लिए हेली-पर्यटन एक उत्कृष्ट विकल्प है।

    हेली-पर्यटन गोवा पर्यटन विभाग की विशेष पहल है, जो राज्य बीच टूरिज्म और नाइट लाइफ के लिए जानी जाती है।

    इसके तहत पर्यटक हेलीकॉप्टर की सवारी कर सकते हैं और राज्य के आश्चर्यजनक परिदृश्य का विहंगम दृश्य देख सकते हैं।

    हेलीकॉप्टर की सवारी समुद्र तटों, भीतरी इलाकों और राज्य के विभिन्न स्थलों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोवा
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गोवा

    सोनाली फोगाट मौत: गोवा पुलिस ने क्लब के मालिक और ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी
    सोनाली फोगाट मौत: जरूरत पड़ी तो CBI को सौंपी जा सकती है जांच- गोवा के मुख्यमंत्री केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    गणेश चतुर्थी विशेष: भारत में इन पांच जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव मुंबई
    सोनाली फोगाट हत्याकांड: आरोपी सुधीर सांगवान का कुबूलनामा, कहा- संपत्ति हड़पने के लिए की हत्या हरियाणा

    पर्यटन

    मजेदार वीकेंड के लिए बनाएं दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर घूमने का प्लान  दिल्ली
    राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख  राजस्थान
    जंगल सफारी का मजा लेने के लिए उत्तर भारत की इन जगहों का करें रुख लाइफस्टाइल
    जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए दक्षिण भारत की इन 5 जगहों का करें रुख  केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025