जापान की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश करती हैं यहां के इन महान पेंटरों की कलाकृतियां
क्या है खबर?
जापानी संस्कृति प्राचीन परंपराओं और आधुनिकता का एक अनूठा मिश्रण है, जिसकी झलक यहां की कला में भी नजर आती है।
इस देश ने दुनिया को कई महान पेंटर दिए, जिन्होनें अपनी प्रतिभा से कई सुंदर पेंटिंग को रूप दिया।
आज के लेख में हम आपको जापान के 5 सबसे मशहूर कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन सभी की पेंटिंग को देखकर लाखों लोग प्रेरित होते हैं और अपने पेंटिंग करियर की शुरुआत करते हैं।
#1
कत्सुशिका होकुसाई
कत्सुशिका होकुसाई एदो काल के एक जापानी कलाकार थे, जो चित्रकार और प्रिंटमेकर के रूप में प्रसिद्ध थे।
वह अपनी वुड ब्लॉक पेंटिंग के लिए मशहूर हुआ करते थे, जिसका मतलब होता है लकड़ी के ब्लॉक से पेंटिंग करना।
उनकी वुड ब्लॉक प्रिंट सीरीज 'माउंट फूजी के 26 दृश्य' ने दुनियाभर में प्रसिद्धि हासिल की थी। उन्हें खास तौर से समुद्र और प्रकृति की पेंटिंग बनाना पसंद हुआ करता था।
#2
यायोई कुसामा
यायोई कुसामा एक जापानी कंटेम्प्ररी महिला कलाकार हैं, जो मुख्य रूप से मूर्तिकला में पारंगत हैं। हालांकि, उन्हें पेंटिंग, वीडियो कला, फैशन, कविता समेत कई अन्य कलाओं का ज्ञान भी है।
वह अपनी ज्यादातर कलाकृतियों में पोल्का डॉट्स का इस्तेमाल करती हैं, जो अलग-अलग रंग वाली बिंदुएं होती हैं।
2013 में उन्होंने 'इनफिनिटी मिरर्ड रूम' बनाया था है, जिसमें दर्पण और एलईडी लाइट का इस्तेमाल करके अंतरिक्ष का भ्रम पैदा किया गया था। यह उनका सबसे प्रसिद्ध काम था।
#3
कोरिन ओगाटा
कोरिन ओगाता एक जापानी चित्रकार, रोगनकार और रिनपा स्कूल के वस्त्र डिजाइनर थे। कोरिन को मुख्य रूप से उनके बायोबू फोल्डिंग स्क्रीन के लिए जाना जाता है।
उन्हें चीनी मिट्टी और लाह के बर्तनों पर पेंटिंग करना बेहद पसंद था, जो उनके भाई द्वारा बनाए जाते थे। ओगाता सजावटी सामान पर पेंटिंग करके उन्हें और भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करते थे।
ये हैं दुनिया के 5 सबसे महान पेंटर।
#4
ताकाशी मुराकामी
ताकाशी मुराकामी एक जापानी कंटेमरारी कलाकार हैं। वे ललित कलाओं के साथ-साथ व्यावसायिक मीडिया में भी काम करते हैं और पारंपरिक और मॉडर्न कला के बीच संयोजन बनाए रखते हैं।
उनकी कला केवल कैनवास तक सीमित नहीं है, बल्कि फैशन, एनीमेशन और लोकप्रिय संस्कृति पर भी उनका प्रभाव देखा जा सकता है।
उन्होंने एक वेट्रेस की मूर्ती बनाई थी, जो केवल जापान में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मशहूर है।
#5
योशितोमो नारा
योशितोमो नारा एक जापानी कलाकार हैं, जो टोचिगी प्रान्त के नासुशीओबारा में रहते हैं। नारा अपनी कला के माध्यम से सुंदरता और मासूमियत को अलग ढंग से पेश करते हैं।
वह कई प्यारे पात्र बनाते हैं, जो न केवल मासूम दिखते हैं, बल्कि खुद के लिए खड़े होना भी जानते हैं। 'द गर्ल विद द नाइफ' उनकी सबसे मशहूर पेंटिंग है, जिसमें एक लड़की चाकू पकड़े हुए दिखती है।
यह पेंटिंग मानवों के स्वभाव के जटिल पहलुओं को दर्शाती है।