NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों के दौरान सुबह के समय ये 5 काम करने से घटने लगेगा वजन
    अगली खबर
    गर्मियों के दौरान सुबह के समय ये 5 काम करने से घटने लगेगा वजन

    गर्मियों के दौरान सुबह के समय ये 5 काम करने से घटने लगेगा वजन

    लेखन अंजली
    Apr 26, 2024
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    शरीर में अतिरिक्त चर्बी का जमाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण हृदय रोग, मधुमेह और अर्थराइटिस जैसी गंभीर समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

    इसलिए हर इंसान का अपने वजन पर नियंत्रण होना चाहिए और अभी गर्मी का मौसम है तो वजन घटाने के लिए थोड़े अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं, जिन्हें गर्मियों के दौरान सुबह के समय अपनाने से मोटापा कम हो सकता है।

    #1

    एक गिलास पानी से करें दिन की शुरूआत

    वजन घटाने के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी है इसलिए अपने दिन की शुरूआत पानी के सेवन से करें।

    लाभ के लिए सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने या फिर कमरे के तापमान वाला पानी पीएं।

    आप चाहें तो पानी में भीगे हुए चिया बीज या अजवाइन या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

    यह आपको भरपूर ऊर्जा देने के साथ मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ाने, पाचन को स्वस्थ रखने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है।

    #2

    ठंडे पानी से धोएं अपना चेहरा

    सुबह उठकर अपना चेहरा ठंडे पानी से धोएं।

    ऐसा करने से थकी हुई आंखों को ताजगी मिल सकती है। इसके अतिरिक्त इंद्रियों को जागने में मदद मिल सकती है। साथ ही सूजन भी दूर होने लगेगी।

    अगर आप अपनी त्वचा के रूखेपन से परेशान हैं तो मॉइस्चराइजिंग क्लींजर का प्रयोग करें। इससे आपका चेहरा भी नम और साफ हो जाएगा।

    #3

    सुबह के समय कुछ मिनट एक्सरसाइज करें

    सुबह के समय एक्सरसाइज करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    यह जरुरी नहीं है कि आप ज्यादा समय तक योग या एक्सरसाइज करें। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आप रोजाना 10-15 मिनट एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    इससे मेटाबॉल्जिम का स्तर बढ़ता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को सही करने के लिए आप 10 मिनट तक पैदल भी चल सकते हैं।

    #4

    नाश्ते में प्रोटीन को करें शामिल

    अगर आपका मानना है कि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ मांसपेशियों को बनाने और मजबूती मदद देने में ही मदद करते हैं तो आपको बताते दें कि प्रोटीन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से सुरक्षित रहकर खुद का वजन घटा सकते हैं।

    प्रोटीन के अलावा सुबह के नाश्ते में अन्य खनिजों की भी पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए।

    #5

    मेडिटेशन का करें अभ्यास

    मेडिटेशन का अभ्यास करने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

    लगातार तनाव से कोर्टिसोल का स्राव होता है, जो आगे चलकर वजन बढ़ाता है।

    सुबह के समय 10 मिनट का मेडिटेशन तनाव को कम करने, हार्मोन को संतुलित करने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।

    यहां जानिए संगीत सुनते हुए मेडिटेशन करने से मिलने वाले लाभ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    वजन घटाना

    सर्दियों में शकरकंद से बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, वजन घटाने में करेंगे मदद सर्दियों की देखभाल
    सर्दियों के दौरान पेट की अतिरिक्त चर्बी को दूर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ सर्दियों की देखभाल
    वजन कम करने के लिए सामान्य रोटी की जगह खाएं ये 5 रोटियां, मिलेगा फायदा रेसिपी
    सर्दियों में घर पर बनाकर खाएं ये 5 पौष्टिक परांठे, नहीं बढ़ेगा वजन खान-पान

    लाइफस्टाइल

    हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किन दुग्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए और किसका नहीं? खान-पान
    खरबूजे के बीजों को फेंकने की बजाय डाइट में करें शामिल, मिलेगें कई लाभ खान-पान
    बच्चों के लिए घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं फ्लेवर मिल्क, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    खाने से पहले इस तरह से धोएं अंगूर और जानिए इन्हें स्टोर करने का तरीका खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025