NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वियतनाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
    वियतनाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
    लाइफस्टाइल

    वियतनाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

    लेखन गौसिया
    February 19, 2023 | 06:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वियतनाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
    वियतनाम घूमने जाएं तो ये 5 गलतियां न करें

    वियतनाम पर्यटन के हिसाब से एक आकर्षक एशियाई देश है। यह पर्यटन स्थल सुंदर नजारें, खान-पान और संस्कृति के लिए जाना जाता है। हालांकि, विदेश घूमते समय कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है ताकि किसी भी कारण वहां के नागरिकों को ठेस न पहुंचें। ऐसे ही वियतनाम के भी अपने कुछ नियम और शिष्टाचार हैं, जिनका पालन हर पर्यटक को करना चाहिए। आइए आज पांच ऐसी गलतियां जानते हैं, जिन्हें वियतनाम की यात्रा के दौरान करने से बचना चाहिए।

    मोलभाव करना न भूलें 

    वियतनाम के बाजारों में मोलभाव करना बहुत ही आम बात है। कई दुकानदार यह सोचकर कीमत अधिक बताते हैं कि खरीदार अभी कीमत कम करने के लिए मोलभाव करेंगे। इस वजह से यदि आप वहां के दुकानदारों से खुल कर बात नहीं कर पाएंगे तो आपको किसी भी चीज को खरीदने के लिए अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए वियतनाम की यात्रा करने से पहले यहां की संस्कृति के बारे में इंटरनेट पर पढ़कर समझ लें।

    सड़क पार करते समय संकोच न करें 

    जब आप वियतनाम की यात्रा कर रहे हो तो वहां की सड़कों को पार करते समय बिल्कुल भी संकोच न करें। यदि आप इस दौरान हिचकिचाते हैं तो इससे अन्य चालकों को परेशानी हो सकती है। इस वजह से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, कई वियतनामी चालक पैदल चलने वालों के साथ आंखों के संपर्क पर भरोसा करते हैं ताकि उनकी गतिविधियों का अनुमान लगाया जा सके और गाड़ी चलाने में कोई परेशानी न हो।

    मसाज पार्लर से दूर रहें

    वियतनाम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र तट के लिए जाना है। हालांकि, खूबसूरती के साथ-साथ इस देश में कई अवैध मसाज पार्लर भी मौजूद हैं। यहां पर ग्राहकों को कम कीमतों पर शानदार अनुभव का भरोसा दिलाकर फंसा लिया जाता है। पर्यटकों के लिए वैध और अवैध मसाज पार्लर के बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है। इससे बचने के लिए बेहतर है कि आप यहां पर मसाज पार्लर से दूर रहें।

    नल का पानी न पीएं 

    आमतौर पर नल का पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि नल के पानी से दूषित पदार्थों को हटाने के लिए फिल्टर नहीं किया जाता है। इस वजह से यात्रा के दौरान किसी भी नल से पानी पीने से बचें। इसकी बजाय पानी की बोतल खरीदें। बोतल खरीदने समय सील की जांच अच्छे से करें, क्योंकि वियतनाम में पानी की बोतलों को दोबारा से इस्तेमाल करने के लिए इसमें नल का पानी भरकर बेचा जाता है।

    खाने के लिए स्ट्रीट फूड को कभी न छोड़ें 

    यदि आप खान-पान के शौकीन हैं तो वियतनाम की यात्रा जरूर करें। यहां के स्थानीय व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह स्वस्थ भी होते हैं। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। वियतनाम में फो नूडल सूप लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है, इसलिए यहां पर इसका सेवन जरूर करें। इसके अलावा यहां के स्प्रिंग रोल, बान मील, चिपचिपा चावल और सी फूड का भी सेवन किया जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    वियतनाम
    यात्रा
    ट्रेवल टिप्स
    लाइफस्टाइल

    वियतनाम

    ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज, इन देशों पर पड़ा ज्यादा असर स्मार्टफोन
    भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर बैन की तैयारी, जानिए अन्य देशों में इसको लेकर क्या है नियम चीन समाचार
    सऊदी अरब ने भारत समेत कई देशों की यात्रा पर रोक लगाई, नियम तोड़ने पर कार्रवाई पाकिस्तान समाचार
    पुणे: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, अधिक गंभीर लक्षणों का बनता है कारण पुणे

    यात्रा

    जेट लैग क्यों होता है और इससे बचने के क्या तरीके हैं? हवाई यात्रा
    जापान घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां  जापान
    भारत की इन 5 जगहों पर जाने से हो सकता है विदेश में घूमने का अहसास पर्यटन
    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं पर्यटन

    ट्रेवल टिप्स

    वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 जगहें  वैलेंटाइन डे
    सूरजकुंड में लगा शानदार अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जानिए क्या-क्या है खास हरियाणा
    स्पेन की यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है परेशानी स्पेन
    अच्छा अतिथि बनने के लिए इन 5 शिष्टाचारों का करें पालन, मेजबानों पर नहीं बनेंगे बोझ लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    #NewsBytesExclusive: महिलाओं में बांझपन के क्या हैं कारण? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें   महिलाओं का स्वास्थ्य
    गैस्ट्राइटिस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज बीमारियों से बचाव
    हर महिला को जरूर अपनाने चाहिए प्राचीन भारत के ये 5 सौंदर्य रहस्य   त्वचा की देखभाल
    केले से तैयार ये 5 हेयर मास्क बन सकते हैं बालों की कई समस्याओं का इलाज   बालों की देखभाल
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023