NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये गलतियां करने से बचें, नहीं होगी परेशानी 
    अगली खबर
    फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये गलतियां करने से बचें, नहीं होगी परेशानी 
    फ्रांस जाएं तो ये गलतियां न करें

    फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये गलतियां करने से बचें, नहीं होगी परेशानी 

    लेखन गौसिया
    Feb 21, 2023
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    हर देश के अपने सामाजिक नियम और शिष्टाचार होते हैं, जिनका पालन वहां के नागरिकों और पर्यटकों को समान रूप से करना चाहिए।

    ऐसे ही फ्रांस के भी अपने कुछ नियम और रीति-रिवाज हैं, जिनका पालन करना देश की संस्कृति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

    यदि आप फ्रांस जाने की योजना बना रहे हैं तो आइए आज आपको पांच ऐसी गलतियां बताते हैं, जिन्हें वहां पर करने से बचना चाहिए।

    #1

    फ्रेंच बोलने की कोशिश न करना 

    फ्रांस के नागरिकों को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व है। वह भले ही अंग्रेजी में बोल सकते हैं, लेकिन जब कोई पर्यटक फ्रेंच बोलने का प्रयास करता है तो वह उसकी बहुत ज्यादा सराहना करते हैं।

    यदि आपको अच्छे तरीके से फ्रेंच बोलनी नहीं आती हैं, फिर भी 'बोनजोर' (हैलो), 'मर्सी' (धन्यवाद) और 'औ रेवोइर' (अलविदा) जैसे कुछ शब्द सीख लें।

    ऐसा करना आपको वहां के लोगों के साथ एक अच्छा तालमेल बनाने में मदद करेगा।

    #2

    वेटर्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए बहुत ज्यादा हाथ न हिलाएं 

    फ्रांसीसी संस्कृति विनम्रता, सम्मान और गरिमा को महत्व देती है। इस वजह से रेस्टोरेंट में वेटर्स या अन्य कर्मियों के साथ बातचीत करते समय इन मूल्यों पर ध्यान जरूर दें।

    वेटर का ध्यान आकर्षित करने के लिए बहुत ज्यादा हाथ हिलाना अपमानजनक माना जा सकता है।

    इसके बजाय वेटर का ध्यान आकर्षित करने के लिए उनकी आंखों से संपर्क करना, हल्का सा सिर हिलाना या हाथ उठाना सही तरीका माना जाता है।

    #3

    किसी के घर या पार्टी में खाली हाथ न जाएं 

    यदि आपको फ्रांस में किसी के घर आमंत्रित किया जाता है तो वहां की प्रथा के अनुसार एक छोटा सा उपहार ले जाएं। आप शराब की बोतल, चॉकलेट, फूल या कोई विशेष खाद्य पदार्थ ले जा सकते हैं।

    उपहार बहुत ज्यादा महंगा हो, यह जरूरी नहीं है, लेकिन यह मौके के हिसाब से सही होना चाहिए।

    दरअसल, कार्यक्रम में उपहार लाने का मतलब है कि आप अपने मेजबान के प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

    #4

    बहुत ज्यादा नशा न करें 

    यदि आप फ्रांस की यात्रा करने की योजना कर रहे हैं तो वहां पर ज्यादा नशा करने से बचें।

    दरअसल, फ्रांस में अत्यधिक शराब पीना खराब माना जाता है और इसे खुद पर नियंत्रण की कमी के रूप में देखा जा सकता है।

    इसके अलावा फ्रांस में सार्वजनिक रूप से शराब पीना अवैध भी है। यदि आप वहां पर अभद्रता करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है और गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

    #5

    चलते-फिरते कुछ भी खाने-पीने से बचें 

    यदि आप फ्रांस में छुट्टी मनाने गए हैं या वहां जाने की योजना बना रहे हैं तो चलते-फिलते कुछ भी खाने-पीने से बचें।

    फ्रांस में ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है और वहां के मुताबिक भोजन समय निकालकर और स्वाद लेकर खाना चाहिए।

    इसके अलावा कई फ्रांसीसी शहरों में स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन के माध्यमों में खाने-पीने के खिलाफ सख्त नियम बनाए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    यात्रा
    ट्रेवल टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    फ्रांस

    मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का 37 साल की उम्र में निधन हॉलीवुड समाचार
    दुनिया-जहां: कनाडा में इन दिनों ट्रक ड्राइवर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? कनाडा
    यूक्रेन संकट पर किस देश ने क्या प्रतिक्रिया दी है? अमेरिका
    यूक्रेन पर हमला: राजधानी कीव के पास पहुंची रूसी सेना, मिसाइलों से हमले जारी रूस समाचार

    यात्रा

    सैन फ्रांसिस्को जा रहे हैं, तो इन पाँच बेहतरीन जगहों पर जरूर घूमने जाएं ट्रेवल टिप्स
    हवाई यात्रा से पहले न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन, हो सकती है परेशानी खान-पान
    UAE ने भारत सहित छह देशों से स्वास्थ्यकर्मियों को दी यात्रा की अनुमति भारत की खबरें
    UAE के बाद UK और स्पेन ने भारतीय यात्रियों के लिए दी यात्रा प्रतिबंधों में ढील संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

    ट्रेवल टिप्स

    पश्चिम बंगाल घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों की जरूर करें खरीदारी पश्चिम बंगाल
    जब भी गुजरात घूमने जाएं तो वहां से जरूर खरीदें ये पांच चीजें गुजरात
    हिमाचल प्रदेश घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों को खरीदकर जरूर लाएं हिमाचल प्रदेश
    इन पांच आध्यात्मिक स्थलों के बिना अधूरी है वाराणसी की यात्रा उत्तर प्रदेश

    लाइफस्टाइल

    त्वचा से पुराने निशान हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    कहीं आपके बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट की जरूरत तो नहीं? इन 5 संकेतों से लगाएं पता बालों की देखभाल
    चाय के साथ बनाकर खाएं ये 5 स्वास्थ्यवर्धक चिप्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    क्या बादाम का तेल काले घेरे कम कर सकता है? जानिए इसके इस्तेमाल के तरीके त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025