Loading...
मानसून में फर्श की सफाई के लिए पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, महकेगा आपका घर
पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

मानसून में फर्श की सफाई के लिए पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, महकेगा आपका घर

लेखन सयाली
Jul 23, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

मानसून के दौरान घर में एक अलग-सी गंध आने लगती है। इसकी वजह है कि इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और घर में सीलन जैसी महक आने लगती है। हालांकि, अगर घर के फर्श को अच्छे से साफ किया जाए तो इस गंध से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसके लिए फर्श की सफाई के पानी में कुछ चीजें मिलाकर ही पोछा लगाना सही रहता है।

#1

नींबू

नींबू में मौजूद खट्टे गुण बैक्टीरिया को दूर करने में मदद कर सकते हैं, वहीं इसकी ताजगी भरी खुशबू गंध को दूर करने में सहायक होती है।

लाभ के लिए फर्श की सफाई के पानी में आधा कप नींबू का रस मिलाएं। आप चाहें तो नींबू के रस की जगह नींबू के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए नींबू के छिलकों को एक कटोरी में पानी के साथ डालकर उन्हें रातभर भीगने के लिए छोड़ दें।

#2

सिरका

सिरके में मौजूद तत्व फर्श पर जमी गंदगी को आसानी से साफ करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी पानी में 2 बड़ी चम्मच सिरका मिलाएं, फिर इस मिश्रण का फर्श की सफाई के लिए इस्तेमाल करें।

अगर आप चाहें तो फर्श की सफाई के लिए सफेद सिरके के बजाय सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और घर से एक अच्छी महक आने लगती है।

ADVERTISEMENT

#3

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में मौजूद गुण फर्श की सफाई के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं और बैक्टीरिया का सफाया भी करते हैं।

इसके लिए फर्श की सफाई के पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर इस मिश्रण को फर्श पर डालने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें।

अंत में फर्श को साफ पानी से धो दें।

ADVERTISEMENT

#4

खुशबूदार तेल

फर्श की सफाई के पानी में खुशबूदार तेल मिलाने से न केवल सफाई अच्छे से होगी, बल्कि घर में एक अच्छी और ताजगी भरी सुगंध भी आएगी।

इसके लिए फर्श की सफाई वाले पानी में लैवेंडर, पाइन या फिर रोजमेरी तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इन तेलों को मिलाने से सफाई के पानी की खुशबू बढ़ जाएगी और इससे फर्श की सफाई भी अच्छे से हो जाएगी।

आप इसमें और भी खुशबूदार तेल डालकर फर्श पोंछ सकते हैं।

#5

नमक

नमक एक ऐसा पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल फर्श की सफाई के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण फर्श से बैक्टीरिया को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

लाभ के लिए फर्श की सफाई वाले पानी में नमक मिलाएं। अगर आपको बड़े कमरे की सफाई करनी है तो आप आधा कप नमक भी मिला सकते हैं।

इससे फर्श पर मौजूद गंदगी और दाग-धब्बे आसानी से साफ हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT