NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनिया की 100 सबसे प्रतिष्ठित आइसक्रीमों की सूची में शामिल है इन भारतीय आइसक्रीमों का नाम
    अगली खबर
    दुनिया की 100 सबसे प्रतिष्ठित आइसक्रीमों की सूची में शामिल है इन भारतीय आइसक्रीमों का नाम

    दुनिया की 100 सबसे प्रतिष्ठित आइसक्रीमों की सूची में शामिल है इन भारतीय आइसक्रीमों का नाम

    लेखन सयाली
    Sep 01, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    दुनिया के हर कोने में लोग खान-पान के बाद अपनी मनपसंद आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। यह व्यंजन न केवल स्वाद का अनूठा मिश्रण पेश करता है, बल्कि लोगों को खुशी भी प्रदान करता है।

    इसी कड़ी में वैश्विक खाद्य सूचियां तैयार करने के लिए प्रसिद्ध टेस्ट एटलस पत्रिका ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित आइसक्रीमों की सूची तैयार की है।

    इस सूची में भारत के 5 आइसक्रीम ब्रांड का नाम भी शामिल है, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

    #1

    पब्बा आइसक्रीम की प्रसिद्ध 'गड़बड़' 

    1975 में कर्नाटक के मंगलुरु में स्थापित पब्बा आइसक्रीम ब्रांड अपनी लजीज 'गड़बड़' आइसक्रीम के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

    इस स्वादिष्ट आइसक्रीम को एक लंबे गिलास में परोसा जाता है। इसे जेली, फल और मेवों के संयोजन से तैयार किया जाता है और इसमें 3 फ्लेवर की आइसक्रीम डाली जाती है।

    इस प्रतिष्ठित आइसक्रीम को टेस्ट एटलस द्वारा तैयार की गई सूची में 51वां स्थान दिया गया है।

    #2

    नेचुरल्स आइसक्रीम की 'टेंडर कोकोनट' 

    नेचुरल्स आइसक्रीम भारत का एक मशहूर आइसक्रीम ब्रांड है, जिसकी शुरुआत मुंबई के जुहू में एक छोटी-सी दुकान से हुई थी।

    इस ब्रांड की आइसक्रीम प्राकृतिक सामग्रियों से बनाई जाती है और इनमें प्रीजर्वेटिव्स नहीं होते हैं। अब इस ब्रांड के भारत में कुल 135 आउटलेट हैं, जिनमें कई फलों वाले फ्लेवर की आइसक्रीम मिलती है।

    हालांकि, इस ब्रांड की टेंडर कोकोनट आइसक्रीम ने टेस्ट एटलस की सूची में 54वां स्थान हासिल कर लिया है।

    #3

    के रुस्तम एंड कंपनी का 'मैंगो आइसक्रीम सैंडविच'

    के रुस्तम एंड कंपनी को 1953 में मुंबई में शुरू किया गया था। यह एक प्रसिद्ध ईरानी आइसक्रीम पार्लर है, जो अपने आइसक्रीम सैंडविच के लिए प्रसिद्ध है।

    इनके आइसक्रीम सैंडविच में 2 वेफर्स के बीच में आइसक्रीम को रखा जाता है। इस ब्रांड के कई फ्लेवरों में से मैंगो आइसक्रीम सैंडविच लोगों का सबसे पसंदीदा बना हुआ है।

    इस प्रतिष्ठित आइसक्रीम सैंडविच को टेस्ट एटलस की सूची में 53वां स्थान मिला है।

    #4

    कॉर्नर हाउस की 'डेथ बाय चॉकलेट' 

    बैंगलोर का कॉर्नर हाउस 1982 से अपनी स्वादिष्ट आइसक्रीमों के लिए मशहूर है। इस ब्रांड की 'डेथ बाय चॉकलेट' आइसक्रीम ने टेस्ट एटलस की सूची में 50वां स्थान हासिल कर लिया है।

    इस चॉकलेटी आइसक्रीम संडे में चॉकलेट स्पंज केक, चॉकलेट आइसक्रीम, चेरी, चॉकलेट सिरप, मेवे और अन्य चीजें डाली जाती हैं। इस लाजवाब आइसक्रीम को खाकर आप मीठे स्वाद में खो जाएंगे।

    आप अपने बच्चों को इन 5 अनोखे फ्लेवर वाली आइसक्रीम खिलाकर खुश कर सकते हैं।

    #5

    अप्सरा आइसक्रीम की 'गुआवा डिलाइट'

    1971 में मुंबई में स्थापित अप्सरा आइसक्रीम अपने अनोखे फ्लेवरों के लिए जानी जाती है। इस ब्रांड की आइसक्रीम को बनाने के लिए ताजे फलों का इस्तेमाल होते है और इसमें किसी प्रकार का प्रीजर्वेटिव नहीं पड़ता है।

    इस ब्रांड की गुआवा डिलाइट आइसक्रीम सबसे मशहूर है, जिसे ताजे अमरुद से तैयार किया जाता है। अमरुद के स्वाद वाली इस आइसक्रीम ने टेस्ट एटलस की सूची में 52वां स्थान हासिल किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    मुंबई
    बेंगलुरु
    मंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    खान-पान

    एक चम्मच घी में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाने से मिल सकते हैं कई फायदे लाइफस्टाइल
    मानसून के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए न करें खान-पान से जुड़ी ये गलतियां मानसून
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले चावल को मानते हैं 'सुपरफूड', जानें इसके 5 प्रमुख लाभ नरेंद्र मोदी
    स्वतंत्रता दिवस पर बनाकर खाएं तिरंगे के रंगों वाले ये स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन, जानें आसान रेसिपी  स्वतंत्रता दिवस

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल: आज ईंधन की कीमतों में कहां हुआ बदलाव? यहां जानें आपके शहर में भाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: आज कहां-कहां मिली राहत? जानिए ताजा भाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई: ट्रेन सेवाएं बाधित हुई तो जान जोखिम में डालकर पटरियों पर चलकर दफ्तर पहुंचे लोग मुंबई लोकल ट्रेन
    मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू, क्या है खासियत और यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?  मुंबई मेट्रो

    बेंगलुरु

    बेंगलुरु: पानी की कमी के साथ अब सताने लगी गर्मी, लोग दिनचर्या बदलने को मजबूर गर्मी की लहर
    बेंगलुरु: अचानक खोला केंद्रीय मंत्री की कार का दरवाजा, टकराकर स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत भाजपा समाचार
    रामेश्वरम कैफे में धमाका करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया पश्चिम बंगाल
    अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल को बताया 'आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह', राज्य पुलिस ने दिया जवाब अमित मालवीय

    मंगलुरु

    कर्नाटक: अस्पताल से भागा कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट कर्नाटक
    लॉकडाउन के चलते दोस्त को सूटकेस में डालकर घर ला रहा था किशोर, पकड़ा गया कर्नाटक
    कर्नाटक: सॉफ्टवेयर कंपनी की नौकरी छोड़कर खोला गधा फार्म, अब हो रही लाखों की कमाई कर्नाटक
    मंगलुरू ऑटो ब्लास्ट केस: IS जैसे आतंकी संगठन से प्रेरित था आरोपी- पुलिस कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025