LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: अल्जीरिया ने जॉर्डन को हराया, नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जीवित
फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से हरा दिया है

फीफा विश्व कप 2026: अल्जीरिया ने जॉर्डन को हराया, नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जीवित

Jun 23, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-J में खेले गए एक अहम मुकाबले में अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से हरा दिया। इसके साथ उसने अपनी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब तीसरे मैच के परिणाम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मैच में 0-1 से पिछड़ने के बाद अल्जीरिया ने शानदार वापसी की और लगातार 2 गोल करते हुए मैच को अपने पक्ष में कर लिया। आइए इस मैच के रिकॉर्ड और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

हाफ-1

पहले हाफ में जॉर्डन ने बनाई बढ़त

मैच के पहले हाफ में गेंद पर अल्जीरिया का दबदबा था, लेकिन उसके खिलाड़ी जॉर्डन के मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। जॉर्डन ने जवाबी हमले की रणनीति अपनाई और 36वें मिनट में उसे सफलता भी मिल गई। बॉक्स के अंदर मूसा अल-तामरी के एक गलत शॉट से गेंद निजार अल-रश्दान के पास आ गई। इस पर उन्होंने अपने पैर के बाहरी हिस्से से शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हाफ-2

अल्जीरिया ने दूसरे हाफ में पलटवार करते हुए दागे 2 गोल

पहले हाफ में 1 गोल से पिछड़ने के बाद अल्जीरिया ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने जॉर्डन पर चौतरफा हमले किए और कुल 10 कॉर्नर किक हासिल कीं। अल्जीरिया ने इस दबाव का फायदा उठाया और 69वें मिनट में रियाद महरेज के पास पर स्थानापन्न नाधिर बेनबोआली ने बेहतरीन गोल कर टीम को बराबरी दिला दी। उसके बाद 82वें मिनट में अल्जीरिया के अमीन गौरी ने गोल दागते हुए टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

Advertisement

उपलब्धि

अल्जीरिया ने विश्व कप में 12 साल बाद दर्ज की पहली जीत

अल्जीरिया ने फीफा विश्व कप में साल 2014 के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने विश्व कप मैचों में अपने पिछले 11 मैचों के हार के सिलसिले को इस जीत से समाप्त कर दिया। इसी तरह यह विश्व कप इतिहास में अल्जीरिया और जॉर्डन का पहला मुकाबला रहा है। मैच के 36वें मिनट में किए गए गोल के बाद निजार अल-रश्दान जॉर्डन के लिए विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

Advertisement

आंकड़े

आंकड़ों में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन?

मैच में अधिकतर समय अल्जीरिया का दबदबा रहा। उसने गोल करने की 17 बार कोशिश की और 8 बार टारगेट पर शॉट लगाए। जॉर्डन ने 8 बार कोशिश की और 4 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस मैच में अल्जीरिया का 75 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। उसने ने 91 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 619 पास पूरे किए। जॉर्डन ने 25 प्रतिशत गेंद पर कब्जा रखने के साथ 262 पास पूरे किए और उसकी एक्यूरेसी 73 प्रतिशत रही।

Advertisement