LOADING...
तेलंगाना: नालगोंडा में घर में कई दिन से बंद पति-पत्नी और 2 बच्चों का शव मिला
तेलंगाना के नालगोंडा में एक परिवार के 4 लोगों का शव मिला

तेलंगाना: नालगोंडा में घर में कई दिन से बंद पति-पत्नी और 2 बच्चों का शव मिला

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक घर के अंदर परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें पति-पत्नी और उनके 2 बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब सोमवार को आसपास के लोगों को घर से भीषण दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने नालगोंडा वन टाउन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर 4 लोगों के शव बुरी अवस्था में पड़े थे। शव में कीड़े लग चुके थे।

घटना

4 से 5 दिन पहले हुई मौत

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद सुल्तान (45), उनकी पत्नी हसीना (41), बेटे मुजम्मिल (20) और बेटी अभकारहा (14) के रूप में हुई है। चारों सागर रोड स्थित तेलंगाना कॉलोनी में रहते थे। पुलिस ने बताया कि शवों को देखकर लग रहा है कि इनकी मौत 4 से 5 दिन पहले हुई होगी। अभी तक हत्या और आत्महत्या को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जांच

परिवार का एक सदस्य गायब

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुल्तान प्रकाश बाजार में बैग की दुकान चलाते थे। हसीना एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। मुजम्मिल एयर कंडीशनिंग का मैकेनिक था और अभकारहा कक्षा 10 की छात्रा थीं। रिश्तेदारों का कहना है कि दंपति अक्सर झगड़ते थे। मुजम्मिल और अभकारहा सुल्तान की पहली पत्नी के बच्चे थे। हसीना सुल्तान की दूसरी पत्नी थी। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि परिवार का एक और सदस्य था, जो गायब है।

Advertisement