NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, सुरक्षित रहने के लिए खाएं ये 5 चीजें
    अगली खबर
    देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, सुरक्षित रहने के लिए खाएं ये 5 चीजें

    देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, सुरक्षित रहने के लिए खाएं ये 5 चीजें

    लेखन अंजली
    May 21, 2024
    10:47 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली समेत कई राज्यों में 24 मई तक लू चलने की संभावना है।

    ऐसे में दिल्ली में लू की वजह से अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और यह मौसम स्थिति शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

    लू के कारण चक्कर, मतली, कमजोरी और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

    आइए आज हम आपको लू से सुरक्षित रखने वाले खान-पान की चीजों के बारे में बताते हैं।

    #1

    तरबूज

    तरबूज 90 प्रतिशत से अधिक पानी से युक्त होता है, जिस वजह से इसका सेवन शरीर को भरपूर हाइड्रेशन दे सकता है।

    इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर के द्रव संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त तरबूज की प्राकृतिक शर्करा ऊर्जा भी प्रदान कर सकती है।

    लाभ के लिए तरबूज को स्मूदी के तौर पर डाइट में शामिल करें या फिर इसका सलाद बनाकर खाएं।

    #2

    खीरा 

    खीरा पानी और पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है।

    इसमें विटामिन-C भी होता है, जिसका शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो शरीर में मुक्त कणों को कम करके ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए खीरे को सलाद, सैंडविच या फिर विभिन्न पेय का हिस्सा बनाएं।

    #3

    नारियल पानी

    नारियल पानी का सेवन पसीने से हुई पानी और पोषक तत्वों की कमी को भरने में मदद कर सकता है।

    नारियल पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स का प्रमुख स्रोत भी है, जिस कारण यह शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सक्षम है।

    यह पोटेशियम से भी भरपूर होता है, जो हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    लाभ के लिए रोजाना खाली पेट एक नारियल पानी का सेवन करें।

    #4

    योगर्ट

    आजकल बाजार में कई फ्लेवर के योगर्ट मौजूद हैं, लेकिन ग्रीक योगर्ट ही स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक होता है।

    इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं।

    यह कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का भी एक बड़ा स्रोत है, जो इसे शरीर को ठंडा रखने के लिए आदर्श होते हैं।

    इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल के दौरे और अन्य हृदय रोगों का खतरा दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

    #5

    पुदीना

    पुदीने में मेन्थॉल तत्व होता है, जो शरीर के तापमान को कम करने में मदद कर सकता है और ताजगी का अहसास प्रदान कर सकता है।

    यह अपने पाचन लाभों के लिए भी जाना जाता है और पेट को ठंडक दे सकता है।

    लाभ के लिए पेय, सलाद या दही में ताजी पुदीने की पत्तियां मिलाएं या फिर पुदीने की चाय का सेवन करें।

    यहां जानिए पुदीने के व्यंजनों की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    गर्मी की लहर

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में 2 दिन चलेगी लू; 24 मई से बदलेगा मौसम, होगी बारिश भारतीय मौसम विभाग
    गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी घरेलू नुस्खे
    उत्तर भारत में भीषण गर्मी, उत्तर प्रदेश में 54 तो बिहार में 24 की मौत उत्तर प्रदेश
    गर्मी की भीषण लहर पर स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, प्रभावित राज्यों में टीम भेजेगा केंद्र केंद्र सरकार

    खान-पान

    इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकते हैं ये आंवला के व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    करेले की कड़वाहट को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके लाइफस्टाइल
    शहद बनाम मेपल सिरप: इनमें से किसका इस्तेमाल है ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक?  लाइफस्टाइल
    पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    फेफड़ों का कैंसर बनाम अस्थमा: जानिए इन बीमारियों के लक्षणों के बीच का अंतर  कैंसर
    कोडैकानल जाने की योजना बना रहे हैं? जानिए ई-पास के लिए आवेदन करने का तरीका तमिलनाडु
    अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ त्यौहार
    बनारसी साड़ी असली है या नकली? इन 5 तरीकों से लगाएं पता कपड़ों के लिए टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025