NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट को ठंडा रखता है पुदीना, घर पर बनाएं इसके ये 5 व्यंजन
    अगली खबर
    पेट को ठंडा रखता है पुदीना, घर पर बनाएं इसके ये 5 व्यंजन

    पेट को ठंडा रखता है पुदीना, घर पर बनाएं इसके ये 5 व्यंजन

    लेखन सयाली
    May 05, 2024
    05:42 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी से निपटने के लिए पुदीने का सेवन करना एक बढ़िया विकल्प होता है। यह एक खुशबूदार जड़ी-बूटी है, जिससे कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं।

    पुदीने को डाइट का हिस्सा बनाने से पेट को ठंडक मिलती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। इसे हजारों सालों से आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

    आप पुदीने से इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी आजमा सकते हैं।

    #1

    पुदीने वाला नींबू पानी 

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में नींबू का रस निचोड़कर डालें। अब इसमें ठंडा पानी और शहद या चीनी मिलाएं।

    ठंडे पानी में चीनी घुलने में कुछ देर लगती है, इसलिए इसे लगातार मिलाते रहें। इसके बाद इसमें पुदीने की 4-5 पत्तियां डालकर कुटनी की मदद से मसल दें, ताकि उनका रस पानी में घुल जाए।

    इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसमें बर्फ डालकर पीएं। गर्मी में पुदीने का पानी पीने से कई लाभ मिल सकते हैं।

    #2

    पुदीने और फलों का सलाद 

    स्वादिष्ट फलों का सलाद बनाने के लिए अनानास, स्ट्रॉबेरी, कीवी, अंगूर, तरबूज और आम जैसे रसीले फलों को छीलकर छोटा-छोटा काट लें। करीब 10 पुदीने की पत्तियां लेकर उन्हें अच्छी तरह धोकर काट लें।

    एक कटोरे में सभी फल और पुदीने की बारीक कटी पत्तियां डालकर मिलाएं। पुदीना फलों की मिठास में एक ताजा स्वाद जोड़ देगा, जिससे इस सलाद के पोषण में भी इजाफा हो जाएगा।

    आप गर्मी में कीवी से भी कई स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर खा सकते हैं।

    #3

    पुदीने और दही की डिप

    इस मौसम में चिप्स आदि के साथ खाने के लिए आप पुदीने की ताजी डिप बना सकते हैं। एक बर्तन में ग्रीक दही लेकर उसमें बारीक कटी पुदीने की पत्तियां मिला लें।

    अब लहसुन की कुछ कलियां लेकर उन्हें पीसे और दही में मिला दें। इसमें एक चुटकी या स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। इसे आप अपने शाम के नाश्ते के साथ भी खा सकते हैं।

    आप ग्रीक दही से ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

    #4

    पुदीने और क्विनोआ का सलाद

    पैकेज के निर्देशों के अनुसार क्विनोआ को पकाएं और ठंडा होने दें। एक बड़े कटोरे में पके हुए क्विनोआ को खीरे, टमाटर, मिर्च और कटे हुए पुदीने के पत्तों के साथ मिलाएं।

    इसमें जैतून का तेल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें।

    यह स्वादिष्ट और पौष्टिक सलाद पिकनिक या हल्के दोपहर के भोजन के विकल्प के रूप में खाया जा सकता है।

    इससे आपका पेट भी ठंडा रहेगा और आपको भारीपन भी महसूस नहीं होगा।

    #5

    पुदीना चावल 

    सबसे पहले चावलों को 15 मिनट पानी में भिगोकर रखें। एक कप पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में डालें।

    अब इसमें धनिया, अदरक, लहसुन, घिसा हुआ नारियल और हरी मिर्च डालकर बिना पानी इस्तेमाल किए पेस्ट तैयार करें।

    एक पैन में तेल गरम करके उसमें तेज पत्ता, लौंग, इलाइची, दालचीनी और जावित्री डालें। अब इसमें पुदीने का पेस्ट डालकर पकने दें।

    अंत में इसमें नमक और भीगे हुए चावल डालकर पकाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    रेसिपी

    ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं फाइबर से भरपूर ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    ग्रीक दही से बनी इन 4 मीठी रेसिपी को खाकर आप चाटते रह जाएंगे उंगलियां खान-पान
    मीठे के शौकीन लोग आजमाएं इन 5 तरह के हलवों की रेसिपी, बच्चों को आएंगे पसंद  खान-पान
    बच्चों को बनाकर खिलाएं वन-पॉट पास्ता, 10 मिनट में तैयार हो जाती है रेसिपी खान-पान

    खान-पान

    क्या मुंहासे, झुर्रियों और महीन रेखाओं को दूर कर सकता है इमली-धनिया का पानी?  लाइफस्टाइल
    आ गया है आम का सीजन, इस स्वादिष्ट और रसीले फल से बनाएं ये मीठे व्यंजन  रेसिपी
    वीगन डाइट वाले प्रोटीन युक्त इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन, घटेगा वजन वीगन डाइट
    गर्मियों में बच्चों को लंच में दें ये 5 व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025