NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कोलकाता के खूबसूरत दुर्गा पूजा पंडाल, एक बार जरूर करें इनका रुख
    अगली खबर
    कोलकाता के खूबसूरत दुर्गा पूजा पंडाल, एक बार जरूर करें इनका रुख
    उत्तरी कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल (तस्वीर: पिक्सल)

    कोलकाता के खूबसूरत दुर्गा पूजा पंडाल, एक बार जरूर करें इनका रुख

    लेखन अंजली
    Oct 19, 2023
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    इस साल 5 दिवसीय दुर्गा पूजा का त्योहार 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक है और इसके लिए देशभर में उत्सव का माहौल होता है। खासतौर से कोलकाता में एक अलग ही धूम है।

    कोलकाता की अलग-अलग जगहों पर सुंदर और आकर्षक पंडाल लगते हैं, जहां की पूजा विधि और अन्य चीजें आपका मनमोह सकती हैं।

    आइए हम आपको उत्तरी कोलकाता के 5 प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के बारे में बताते हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

    #1

    संतोष मित्रा स्क्वायर सर्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति पंडाल

    संतोष मित्रा स्क्वायर सर्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति कोलकाता के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। पंडाल अक्सर महत्वपूर्ण घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करता है।

    इस साल समिति ने अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया है। इसके डिजाइन को एकदम मंदिर का रूप दिया गया है और इसमें मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा के साथ-साथ भगवान राम और भगवान हनुमान की प्रतिमाएं भी हैं।

    #2

    पथुरियाघाटा पंचर पल्ली सर्बोजनिन दुर्गोत्सव समिति पंडाल

    पथुरीघाटा पंचर पल्ली दुर्गा पूजा पंडाल अपनी स्थापना की 84वीं वर्षगांठ पर मासिक धर्म से संबंधित भ्रमों और सामाजिक परंपराओं को तोड़ रहा है।

    इस वर्ष की इस पंडाल की थीम 'ऋतुमति' (पीरियड्स) का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी गलत धारणाओं को खत्म करना है।

    यह पंडाल पेंटिंग, मॉडल और ग्राफिक्स जैसी इंस्टॉलेशन कलाओं पर आधारित है, जो मासिक धर्म चक्र के दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देती हैं और उस पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

    #3

    श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब पंडाल

    श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने साल 1969 से हर साल सबसे खूबसूरत थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए हैं।

    इस साल के दुर्गा पूजा पंडाल के लिए क्लब ने शहर में डिज्नीलैंड की प्रतिकृति पेश की है।

    इस बार देवी दुर्गा के स्वागत के लिए पंडाल में पसंदीदा कार्टून चरित्रों की मूर्तियां और बेहतरीन शिल्प कौशल हैं, जो बच्चों से लेकर बड़े को बहुत पसंद आ रहे हैं।

    #4

    कॉलेज स्क्वायर पंडाल 

    कॉलेज स्क्वायर इस साल 76वीं बार दुर्गा पूजा मना रहा है। उत्तरी कोलकाता का यह प्रसिद्ध पूजा पंडाल सर्बोजनिन दुर्गोत्सब समिति संतोष मित्रा स्क्वायर के पास स्थित है।

    इस साल पंडाल की थीम प्राचीन मैसूर पैलेस है और यह भव्य पंडाल कोलकाता में अवश्य देखने लायक है। शानदार सजावट और रोशनी के साथ यह पंडाल निश्चित रूप से आपका मनमोह लेगा।

    #5

    मोहम्मद अली पार्क पंडाल 

    ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल मोहम्मद अली पार्क में कोलकाता की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा की 55वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर का चित्रण किया गया है।

    इस पंडाल के शांत मंदिर परिवेश में देवी और उनके रूपों की प्रतिमाएं हैं। पंडाल के संघ ने इसकी थीम 'शिव ही शक्ति है' रखी, जो कि माता की मूर्ति के माध्यम से प्रदर्शित भी हो रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुर्गा पूजा
    त्यौहार
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    दुर्गा पूजा

    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि के दिनों में इन छह बातों का रखें विशेष ध्यान कोलकाता
    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि में कहीं घुमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरुर जाएं जम्मू-कश्मीर
    नवरात्रि विशेष: जानिए, उपवास के दौरान भी कैसे रह सकते हैं स्वस्थ स्वास्थ्य
    कोलकाता: 50 किलो सोने से बनी है यह दुर्गा प्रतिमा, खर्च हुए इतने करोड़ रुपये कोलकाता

    त्यौहार

    हरियाली तीज कब है? जानिए यह त्योहार हरतालिका तीज से कैसे है अलग  लाइफस्टाइल
    हरियाली तीज: त्योहार का मजा बढ़ा सकते हैं ये 5 पारंपरिक मीठे व्यंजन  रेसिपी
    ओणम कब है? जानिए 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें केरल
    हरियाली तीज: विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है यह त्योहार, जानिए इसका इतिहास और महत्व  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    कीटो बनाम इंटरमिटेंट फास्टिंग: जानिए वजन घटाने में कौन-सी डाइट है ज्यादा प्रभावी  डाइट
    घर से ऑफिस का काम करते हुए चुने ऐसे कपड़े, आराम के साथ-साथ स्टाइल रहेगा बरकरार वर्क फ्रॉम होम
    चेहरे से झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं ये 5 फेस मास्क, मिलेगा फायदा त्वचा की देखभाल
    हाथों की ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए रोजाना कुछ मिनट करें ये व्यायाम  एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025