NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बिस्तर पर लेटे हुए भी की जा सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    बिस्तर पर लेटे हुए भी की जा सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज

    बिस्तर पर लेटे हुए भी की जा सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज
    लेखन अंजली
    Dec 01, 2022, 05:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिस्तर पर लेटे हुए भी की जा सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज
    बिस्तर पर रहकर की जा सकती हैं ये पांच एक्सरसाइज

    सर्दियों के दौरान कई लोगों को बिस्तर से उठने में काफी आलस आता है और इसके कारण वे एक्सरसाइज करना भी छोड़ देते हैं। हालांकि, अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक सक्रियता महत्वपूर्ण है। आइए आज हम आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिनका अभ्यास आप बिस्तर पर रहकर ही कर सकते हैं। अच्छी बात है कि इन एक्सरसाइज के लिए किसी भी तरह के उपकरणों की जरूरत नहीं होती है।

    रिवर्स क्रंच

    सबसे पहले बिस्तर पर अपनी पीठ के बल लेटकर अपने हाथों को अपनी बगल में या अपने कूल्हों के नीचे रखें। इसके बाद अपने पैरों को थोड़ा मोड़े और फिर इन्हें ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को नीचे करें और उन्हें जमीन पर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। इस एक्सरसाइज के तीन सेट पूरे करने के बाद लगभग 30 सेकेंड का आराम आवश्यक रूप से करना चाहिए।

    स्ट्रेट लेग लिफ्ट

    सबसे पहले बिस्तर पर अपने पैरों को सीधा रखते हुए अपनी पीठ के बल लेटें। इसके बाद दोनों पैरों को घुटनों से मोड़े। इसके बाद एक पैर को 45 डिग्री तक उठाकर वापस नीचे करें। कुछ सेकंड तक इस प्रक्रिया को दोहराएं। प्रत्येक पैर से इसे 15 से 20 बार दोहराएं। ऐसा करने से घुटनों का दर्द ठीक हो सकता है।

    जैक स्प्लिट्स

    जैक स्प्लिट्स एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर अपने पैरों और हाथों को फैलाएं। अब अपने पैरों को एकसाथ चिपकाएं और इनके अंगूठों को इंटरलॉक करें। अब अपनी कोर स्ट्रेंथ का इस्तेमाल करते हुए अपने हाथों और पैरों को एक-दूसरे की तरफ उठाएं। ऐसा करते हुए सांस लें और सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं। इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराएं।

    सीजर लेग्स

    सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेटें और अपने हाथों को अपने कूल्हों के नीचे रखें। इस दौरान आपकी हथेलियां नीचे की ओर होनी चाहिए। इसके बाद अपने पैरों को ऊपर उठाएं और उन्हें जितना हो सके सीधा रखें। फिर एक पैर को वापस बिस्तर पर रखें और दूसरे को हवा में। इसी तरह अपने पैरों की स्थिति बदलें और कुछ सेकेंड तक इसे दोहराएं।

    शोल्डर टैप्स

    सबसे पहले प्लैंक पोजीशन में आ जाएं और अपने दाएं हाथ को सीधा फैलाकर एक सेकेंड के लिए रुकें। इसके बाद अपने दाएं हाथ से बाएं कंधे को थपथपाएं और फिर दाएं हाथ को बिस्तर पर टिका दें। अब अपने बाएं हाथ को सीधा बाहर की ओर बढ़ाकर एक सेकंड के लिए रुकें और फिर इससे अपने दाएं कंधे को थपथपाएं। इस प्रक्रिया को कुछ देर ऐसे ही दोहराएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल्स अपकमिंग बाइक्स
    हॉकी विश्व कप: चंदा जुटाकर टूर्नामेंट में खेलने पहुंची है वेल्स की टीम, वैज्ञानिक-इंजीनियर हैं खिलाड़ी हॉकी समाचार
    शहनाज से नोरा तक, 'बिग बॉस' के इन प्रतियोगियों को मिला सलमान की फिल्म का ऑफर सलमान खान
    आईफोन 15 की कथित कीमत हुई ऑनलाइन लीक, जानें फीचर्स आईफोन

    स्वास्थ्य

    आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 ड्रिंक्स, जरूर करें सेवन रेसिपी
    दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    सर्दियों में घर पर जरूर बनाएं ये 5 तरह के स्वस्थ जैम, आसान है रेसिपी रेसिपी
    कैलोरी बर्न करने के लिए जॉगिंग की जगह ये 5 विकल्प अपनाएं, मिलेगा ज्यादा फायदा एक्सरसाइज

    लाइफस्टाइल

    क्या आपने कभी खाया है डूरियन फल? जानिए इससे मिलने वाले फायदे डाइट
    अलसी के बीजों का अधिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का बन सकता है कारण खान-पान
    मैकाडामिया नट्स को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ डाइट
    हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान सिद्धार्थ मल्होत्रा
    वर्कआउट से पहले इन 5 चीजों का सेवन करने से मिलेगी एनर्जी, जानें रेसिपी रेसिपी
    घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 बॉडीवेट एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट फातिमा सना शेख

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023