NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रक्षाबंधन के दिन लड़के आकर्षक दिखने के लिए पहनें ये 5 तरह के कपड़े 
    अगली खबर
    रक्षाबंधन के दिन लड़के आकर्षक दिखने के लिए पहनें ये 5 तरह के कपड़े 

    रक्षाबंधन के दिन लड़के आकर्षक दिखने के लिए पहनें ये 5 तरह के कपड़े 

    लेखन सयाली
    Aug 10, 2024
    06:08 am

    क्या है खबर?

    रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का पर्व है, जो इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

    इसके बदले में भाई अपनी बहनों की रक्षा करने की कसम खाते हैं। इस त्योहार पर बहनों की तरह भाइयों को भी बेहद आकर्षक कपड़े पहन कर तैयार होना चाहिए।

    आज के फैशन टिप्स में जानिए रक्षाबंधन पर पुरुष कौन-से कपड़े पहन सकते हैं।

    #1

    चिकनकारी कुर्ता

    लखनऊ का मशहूर चिकनकारी कुर्ता इन दिनों देशभर में पसंद किया जा रहा है। महिलाओं के समान पुरुष भी अब त्योहारों और समारोहों में इसे पहन रहे हैं।

    आप भी इस रक्षाबंधन पर एक आकर्षक चिकनकारी कुर्ता पहनने पर विचार कर सकते हैं।

    यह कुर्ता कई तरह के रंगों और डिजाइन में उपलब्ध होता है और एक शाही लुक प्रदान करता है। आप इसे एक सफेद पैजामे और कोल्हापुरी चप्पल के साथ स्टाइल करें।

    #2

    सदरी के साथ कुर्ता-पैजामा

    आम तौर पर पुरुष शादी में सदरी पहनना पसंद करते हैं। हालांकि, इन दिनों त्योहारों पर भी दिल खोल कर तैयार होने का चलन है।

    इसके चलते आप इस साल शानदार दिखने के लिए कुर्ते-पैजामे के साथ सदरी स्टाइल करें। गोल्डन, सिल्वर या किसी एक रंग वाले कुर्ते-पैजामे के साथ प्रिंटेड सदरी पहनें।

    सदरी एक तरह की जैकेट होती है, जिसे कोटी भी कहा जाता है।

    रक्षाबंधन पर बहनें खूबसूरत दिखने के लिए ये कपड़े पहन सकती हैं।

    #3

    इंडो-वेस्टर्न कुर्ता

    अगर आप इस साल रक्षाबंधन पर पूरी तरह से पारंपरिक पोशाक नहीं पहनना चाहते तो इंडो-वेस्टर्न कपड़े चुनें। इस लुक को पाने के लिए आप कोट जैसे गले वाला लंबा जैकेट पहनें।

    ध्यान रहे की यह जैकेट कुर्ते की झलक देता हो और आपके शरीर पर ढीला न हो। इसके साथ आप फॉर्मल जूते पहन सकते हैं और हाथों में घड़ी बांध सकते हैं।

    इसके अलावा आप जींस के ऊपर एक शॉर्ट कुर्ता पहनकर भी इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकते हैं।

    #4

    धोती-कुर्ता

    यूं तो पिछले कई सालों से पश्चिमी प्रभाव के कारण भारतीय धोती-कुर्ते की लोकप्रियता कम हो गई थी। हालांकि, इन दिनों इंटरनेट के कारण बच्चे-बड़े सभी अपनी भारतीय संस्कृति को फिर से अपना रहे हैं।

    इसी कड़ी में अब पुरुषों के फैशन में धोती-कुर्ते की भी शानदार वापसी हो गई है। आप बाजार में मिलने वाली पहले से सिली हुई धोती पहन सकते हैं या पारंपरिक अंदाज में धोती बांध सकते हैं।

    इसपर एक शानदार दिखने वाला लंबा कुर्ता पहनें।

    #5

    पठानी सूट

    इस बार रक्षाबंधन पर कुछ अलग पहनने की इच्छा रखने वाले पुरुष पठानी सूट को अपना सकते हैं। यह एक शाही लुक प्रदान करेगा और बेहद आरामदायक भी होगा।

    एक सफेद रंग की पठानी सलवार या पैजामे के साथ चमकीले रंग वाला पठानी कुर्ता पहनें। इसके साथ पैरों में शानदार दिखने वाले नागरे पहनें और कुर्ते की बाजुओं को मोड़ लें।

    गर्मियों में आराम और स्टाइल के लिए लड़कों को इस तरह के कपड़े पहनने चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रक्षाबंधन
    फैशन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    रक्षाबंधन

    आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास आगरा
    इस रक्षाबंधन पर खुद बनाएं अपने भाई के लिए राखी, जानिए पांच तरीके लाइफस्टाइल
    रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं ये मिठाइयां, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई मुंबई

    फैशन टिप्स

    लखनऊ में मशहूर है 'चिकनकारी कशीदाकारी', जानिए इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य लखनऊ
    मानसून में महिलाओं के पास होने चाहिए ये 5 फुटवियर्स, स्टाइलिश लगने के साथ रहेंगी सुरक्षित मानसून
    स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, दिखेगा आजादी का जज्बा स्वतंत्रता दिवस
    लॉन्ग स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025