इन 5 अहम तत्वों से मिलकर बनता है संगीत, आप भी जानिए
क्या है खबर?
संगीत एक ऐसी कला है, जिसमें किसी विचार को व्यक्त करने के लिए स्वर या वाद्य ध्वनियों का संयोजन बैठाया जाता है।
इसमें कई तत्व होते हैं, जो मिलकर इस कला को रूप देते हैं। इन तत्वों के बारे में जानना इसलिए जरूरी है, ताकि संगीत की बारीकियां समझी जा सकें और इस कला को सीखने में आसानी हो।
आइए इस लेख में संगीत के 5 सबसे अहम तत्वों के बारे में जानते हैं।
#1
स्वर
भारतीय शास्त्रीय संगीत के अनुसार, 'स्वर' संगीत का सबसे अहम तत्व होता है। इसका मतलब होता है गाने का एक नोट या सुर।
यह धुनों का एक बुनियादी ढांचा होता है, ठीक उसी तरह जैसे अक्षर शब्दों के निर्माण खंड होते हैं। स्वर भारतीय संगीत में गायन का आधार माने जाते हैं, जो मधुर और स्थिर होते हैं।
हिंदुस्तानी संगीत में 7 स्वर 'सा, रे, गा, म, प, ध, नी' होते हैं।
#2
राग
राग का मतलब होता है संगीत में स्वरों का उतार और चढ़ाव। यह 7 स्वरों की एक प्रणाली होती है, जो एक संपूर्ण राग बनाती है।
हर एक राग की अपनी खास विशेषताएं और नियम होते हैं, जो उन्हें एक दूसरे से अलग बनाते हैं।
राग के कुछ स्वर ज्यादा अहम माने जाते हैं और उन्हें वादी और संवादी कहा जाता है।
हर राग एक विशेष भावना को दर्शाती है, जो खुशी, दुख, प्रेम या भक्ति हो सकती है।
#3
लय
लय का मतलब होता है संगीत या गाने की गति। यह हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत का बेहद महत्वपूर्ण तत्व होता है।
लय के 3 प्रकार होते हैं, जिन्हें धीमा यानि विलंबित, मध्यम यानि मध्यमा और तेज यानि द्रुत में बांटा जाता है।
लय को 'संगीत की धड़कन' नाम से भी जाना जाता है, जो गाते-गाते भी बदली जा सकती है।
गायक हाथ से थाप देकर या तबले जैसे वाद्य यंत्रों की मदद से लय निर्धारित करते हैं।
#4
सामंजस्य
सामंजस्य का मतलब 2 या उससे ज्यादा स्वरों को एक साथ मिलाकर ध्वनि उत्पन्न करना होता है। इसकी मदद से ही रागों का निर्माण होता है और संगीत की बनावट बेहतर हो पाती है।
सामंजस्य स्वरों को एक साथ बजाने या गाने को कहते हैं और यह किसी राग की तरह स्वरों को एक के बाद एक गाने से नहीं बनता।
अगर राग मुख्य धुन है, तो सामंजस्य उसका ढांचा होता है।
#5
बनावट
बनावट यानि टेक्सचर का मतलब होता है किसी भी गाने को पूरा करने के लिए राग, लय और सामंजस्य को एक साथ लाना।
यह संगीत के घनत्व के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की ध्वनियों के बीच के संबंध को दर्शाता है।
बनावट को आवाजों की संख्या और उनके एक दूसरे से संबंध के आधार पर वर्णित किया जा सकता है।
यह तत्व किसी गाने के संपूर्ण अनुभव और भावनात्मक प्रभाव को प्रभावित करता है।