NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा, यादगार बन जाएगीं छुट्टियां 
    अगली खबर
    भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा, यादगार बन जाएगीं छुट्टियां 
    भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थल

    भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा, यादगार बन जाएगीं छुट्टियां 

    लेखन अंजली
    May 28, 2023
    08:09 pm

    क्या है खबर?

    चाहे आप एक समुद्र तट प्रेमी हों या फिर एक प्रकृति प्रेमी, भारत में आपको इन सभी जगहों का आसानी से अनुभव हो सकता है।

    यही वजह है कि जब भारत में छुट्टियों के लिए सबसे खूबसूरत जगहों को चुनने की बात आती है तो यह एक कठिन विकल्प होने वाला है।

    फिर भी आज हम आपको भारत के 5 मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां हर कोई घूमने जाना चाहता है।

    #1

    बीर बिलिंग

    हिमाचल प्रदेश में स्थित बीर बिलिंग भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जो समुद्र तल से 5,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इसे 'बीर' के नाम से भी जाना जाता है।

    यह स्थल प्रकृति नजारों, धार्मिक स्थल, झरने और एडवेंचर गतिविधियों के लिए आदर्श माना जाता है।

    बीर बिलिंग में चोकलिंग मठ और बैजनाथ मंदिर जरूर जाना चाहिए। इसी तरह वहां जाकर गुनेहर वॉटरफॉल, हिरण पार्क और धर्मालय संस्थान को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बनाएं।

    #2

    कूर्ग

    कर्नाटक का कूर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

    अगर आप कूर्ग जाने का प्लान बनाते हैं तो वहां के एबी फॉल्स का रुख जरूर करें।

    कावेरी नदी से निकलने वाला यह झरना 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद खास है।

    इसके अतिरिक्त, कूर्ग के मुख्य आकर्षणों में मदिकेरी किला, ताडियनडामोल चोटी और पुष्पगिरी वन्यजीव अभयारण्य शामिल है।

    #3

    मनाली

    हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। वहां जाकर आप सुंदर प्राकृतिक दृश्यों को निहारने के साथ एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

    एडवेंचर के तौर पर आप मनाली में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कींग, माउंटेन बाइकिंग और बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    मनाली के पर्यटन स्थल भी आकर्षण का केंद्र हैं, जिसमें हिडिम्बा देवी मंदिर, जोगिनी वॉटरफॉल, पैराडाइज वैली और ओल्ड मनाली शामिल हैं।

    #4

    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में हरी-भरी पहाड़ियों और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच स्थित शिमला में आने वाले लोगों को अविस्मरणीय अनुभव मिल सकता है।

    शिमला में दक्षिण एशिया का एकमात्र प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक है, जिसका निर्माण 1920 में ब्लेस्सिंगटन नामक एक अंग्रेज ने किया था।

    समर हिल्स, द स्केंडल पॉइंट, द शिमला स्टेट म्यूज़ियम, चाडविक फॉल्स और मॉल रोड आदि शिमला के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

    #5

    सोनमर्ग

    जम्मू-कश्मीर में स्थित यह पर्यटन स्थल बर्फ से ढके फूलों, राजसी ग्लेशियरों और शांत झीलों से घिरा हुआ है इसलिए पर्यटक आसानी से इस सुरम्य शहर की ओर आकर्षित हो जाते हैं।

    सोनमर्ग और इसके आस-पास विभिन्न पर्वतीय झीलें जैसे गंगाबल, विशनसर, गदर, सत्तार और किशनसर स्थित हैं।

    सोनमर्ग में एक अन्य दर्शनीय झील भी शामिल है, जिसे कृष्णासर झील के नाम से जाना जाता है। यह झील ट्राउट जैसी खूबसूरत प्रजातियों के साथ मछली पकड़ने के लिए लोकप्रिय है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    हिमाचल प्रदेश
    उत्तराखंड
    जम्मू-कश्मीर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    पर्यटन

    गर्मियों में घूमने के लिए इन 5 भारतीय जगहों का करें चयन, जरूर मिलेगी राहत लद्दाख
    भारत के 5 सबसे लंबे रेलवे मार्ग, कई राज्यों को करते हैं कवर भारतीय रेलवे
    चेरी ब्लॉसम का आनंद लेने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख लंदन
    गर्मियों में इन 5 एडवेंचर गतिविधियों के लिए करें भारतीय जगहों का रुख  ऋषिकेश

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम: तीन सबसे बड़े जिलों में ऐसा रहा हाल शिमला
    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, रविवार को लेंगे शपथ कांग्रेस समाचार
    सुखविंदर सिंह सुक्खू को इन कारणों से मिली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी सुखविंदर सिंह सुक्खू

    उत्तराखंड

    जोशीमठ: सिंह धर वार्ड में ढहा पहला मकान, परिवार सुरक्षित जोशीमठ
    जोशीमठ में भू-धंसाव: विशेषज्ञों ने की हिमालय को इको-सेंसिटिव जोन घोषित करने की मांग जोशीमठ
    जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के 7 मकानों में पड़ीं जोशीमठ जैसी दरारें, लोगों ने घर छोड़ा जोशीमठ
    लेखपाल पेपर लीक: देहरादून में छात्रों का प्रदर्शन, झड़प के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर लगाई गई रोक, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया गया था ठेका मनोज सिन्हा
    अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख पर्यटन
    PMO अधिकारी बनकर जम्मू-कश्मीर पहुंचा कथित ठग 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया नियंत्रण रेखा (LoC)
    उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने उत्तर भारत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025