NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रक्षा बंधन: घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं ये पर्यावरण अनुकूल राखियां
    अगली खबर
    रक्षा बंधन: घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं ये पर्यावरण अनुकूल राखियां
    रक्षाबंधन पर खुद से बनाए पर्यावरण-अनुकूल राखी

    रक्षा बंधन: घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं ये पर्यावरण अनुकूल राखियां

    लेखन अंजली
    Aug 18, 2023
    12:21 pm

    क्या है खबर?

    बढ़ती पर्यावरण जागरूकता के युग में त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बन गया है।

    इस रक्षाबंधन पर सरल डू-इट-योरसेल्फ (DIY) तकनीकों का उपयोग करके आप पर्यावरण अनुकूल राखियां बनाकर भी इसकी ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं।

    दरअसल, बाजारों में बिकने वाली अधिकतर राखियों की सामग्रियां पर्यावरण के अनुकूल नहीं होती हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको घर पर ही 5 तरह की पर्यावरण के अनुकूल राखियां बनाने का तरीका बताते हैं।

    #1

    क्विलिंग पेपर की राखी

    क्विलिंग पेपर लंबी पट्टियों वाला रंगीन कागज होता है, जिससे आप तरह-तरह की डिजाइनर राखियां बना सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले रंगीन पेपर क्विल्स को काटें और क्विलिंग किट का उपयोग करके विभिन्न आकारों के आकर्षक और अनोखे आकार बनाएं।

    अब प्रत्येक क्विल के बीच में एक कुंदन चिपकाएं, फिर इसके ऊपर से मोतियों को भी चिपका दें।

    इसके बाद राखी के पीछे एक अच्छा-सा रिबन चिपकाएं। बस आपकी खूबसूरत राखी तैयार है।

    #2

    पॉम-पॉम राखी

    राखी में पॉम-पॉम्स बहुत खूबसूरत लगते हैं।

    इसके लिए पहले अपने भाई के पसंदीदा रंग का ऊनी धाग चुनें।

    अब अपना कोई डिजाइन चुनें और फिर पैटर्न के अनुसार प्रत्येक पॉम-पॉम को सुई-धागे से एक साथ जोड़ना शुरू करें।

    इसके बाद आप इसे अपनी इच्छानुसार सजा सकते हैं।

    अगर आपको बाजार से पॉम-पॉम नहीं मिल रहे हैं तो आप ऊनी धागे और कैंची से घर पर भी इन्हें बना सकते हैं।

    #3

    रेजिन राखी 

    आजकल रेजिन राखियां काफी ट्रेंड में हैं और ये पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।

    इसे बनाने के लिए रेजिन को एक सांचे में डालें, फिर इस पर मोती या सूखे फूल डालकर इसे सूखने दें।

    जब यह सख्त हो जाए तो इस पर अपने भाई-बहन के रिश्ते की एक अनूठी और आकर्षक स्मृति चिन्ह बनाएं, फिर अंत में इसके किनारों पर एक छोटा छेद करके इससे धागा जोड़े।

    आप रक्षाबंधन पर राखी की थाली को सजाने के तरीके भी जानें।

    #4

    फोम राखी 

    इस राखी को बनाने के लिए सबसे पहले रेशम की 3 डोरी लेकर सबसे पहले इसे चोटी की तरह गूंथ लें, फिर इसके दोनों सिरों पर जरी के धागों को लपेटें।

    अब इस पर फोम की पतली परत चिपकाएं। इसके लिए फोम को उसी शेप में काटें, जिसमें आप मोती चिपकाना चाहती हैं।

    फिर इसके ऊपर गोंद की मदद से रंग-बिरंगा कागज और मोती चिपकाकर अपनी फोम की राखी तैयार कर लें।

    #5

    मिट्टी की राखी

    मिट्टी पर अलग-अलग डिजाइन या पैटर्न बनाकर मिट्टी की राखी भी बनाई जा सकती है।

    राखी के धागे में मिट्टी की वस्तु जोड़ने से पहले उसे रंगकर सजा लें।

    यह हस्तनिर्मित राखी आपके भाई-बहन के बंधन का एक विचारशील और अनूठा रूप है क्योंकि यह कलात्मकता और प्यार को दर्शाती है।

    जानिए रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को उपहार में क्या-क्या दे सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रक्षाबंधन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रक्षाबंधन

    आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास आगरा
    इस रक्षाबंधन पर खुद बनाएं अपने भाई के लिए राखी, जानिए पांच तरीके लाइफस्टाइल
    रक्षाबंधन के मौके पर बनाएं ये मिठाइयां, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई मुंबई

    लाइफस्टाइल

    विश्व शेर दिवस: जानिए इस दिन का इतिहास, इसे मनाने का कारण और इसका महत्व  लाइफस्टाइल
    लीवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    किडनी को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने और स्वस्थ रखने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    अमरुद के पत्तों से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025