NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुनियाभर में अलग-अलग परंपराओं से मनाया जाता है नए साल का जश्न, यहां जानें 
    अगली खबर
    दुनियाभर में अलग-अलग परंपराओं से मनाया जाता है नए साल का जश्न, यहां जानें 

    दुनियाभर में अलग-अलग परंपराओं से मनाया जाता है नए साल का जश्न, यहां जानें 

    लेखन सयाली
    Dec 10, 2024
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    नया साल एक ऐसा त्योहार है, जिसे दुनिया के हर कोने में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग पटाखे जलाते हैं, केक काटते हैं और अपने दोस्तों व परिवार के संग पार्टी करते हैं।

    हालांकि, दुनियाभर में नए साल का जश्न अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।

    इस लेख में हम आपको नए साल की 5 अनोखी परंपराओं के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

    #1

    पोल्का डॉट वाले कपड़े पहनना और गोल फल खाना

    एशिया में बसा हुआ देश फिलीपींस नए साल के मौके पर 2 खास परंपराएं निभाता है। इस देश के लोग नए साल पर पोल्का डॉट के प्रिंट वाले कपड़े पहनते हैं।

    यहां के लोगों का मानना ​​है कि इस त्योहार पर गोल आकार वाले कपड़े पहनने से समृद्धि आती है और भाग्य अच्छा होता है।

    इसके अलावा, फिलीपींस के लोग नए साल पर गोल आकार वाले फल भी खाते हैं, जिससे वे साल भर खुश और स्वस्थ रहते हैं।

    #2

    कई नाकों वाले आदमी को ढूंढना

    उत्तरी स्पेन के कैटेलोनिया क्षेत्र में साल के आखिरी दिन एक खास किरदार दिखाई देता है। इस किरदार का नाम 'एल'होम डेल्स नैसोस' या 'कई नाकों वाला आदमी' होता है।

    कहा जाता है कि उसके पास उतनी ही नाकें होती हैं, जितने साल में दिन बचे होते हैं। अगर आप उसे ढूंढ पाते हैं, तो वह आपकी इच्छाएं पूरी कर सकता है।

    नए साल पर बच्चों को उसे खोजने के लिए प्रेरित किया जाता है।

    #3

    सफेद कपड़े पहनकर समुद्र में छलांग लगाना

    नए साल पर कई देशों में सफेद कपड़े पहनने की परंपरा होती है, जिसकी शुरुआत अफ्रीका से हुई थी। हालांकि, ब्राजील में इस रिवाज के साथ-साथ समुद्र में कूदना भी शामिल होता है।

    नए साल की रात को समुद्र की देवी 'लेमांजा' को मनाने के लिए 'फेस्टा डे लेमांजा' मनाया जाता है। यहां के लोग आधी रात को सफेद कपड़े पहनकर समुद्र में 7 बार छलांग लगाते हैं।

    हर छलांग के पीछे एक खास इच्छा छुपी होती है।

    #4

    मेज के नीचे बैठकर 12 अंगूर खाना

    इन दिनों टिक-टॉक पर एक परंपरा की खूब चर्चा की जा रही है, जिसमें मेज के नीचे बैठकर 12 अंगूर खाना शामिल होता है।

    इस रिवाज की शुरुआत स्पेन में हुई थी। यहां आधी रात के हर पहर में एक अंगूर खाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से प्यार मिल सकता है।

    इसको 'लास डोसे उवस डे ला सुएर्टे' या 'भाग्य के 12 अंगूर' कहा जाता है और सभी अंगूर साल के 12 महीनों को दर्शाते हैं।

    #5

    ब्रेड को दीवार पर पीटना

    ब्रेड एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे क्रिसमस और नए साल के मौके पर चाव से खाया जाता है। हालांकि, आयरलैंड में इससे जुड़ी एक खास परंपरा निभाई जाती है।

    दरअसल, इस देश के लोग नए साल के जश्न के दौरान क्रिसमस पर बनाई गई ब्रेड को दीवार पर पीटते हैं।

    उनका मानना है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां घर से बाहर रहती हैं और भाग्य भी अच्छा हो जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नया साल मुबारक हो
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    नया साल मुबारक हो

    नए साल पर IRCTC कम पैसों में करा रहा है अंडमान की सैर, जानें खासियत IRCTC
    विदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए ये है बेस्ट पांच जगहें लंदन
    नया साल: दिल्ली-NCR में पार्टी के लिए इन जगहों पर जाएं, जानें खर्च समेत पूरी जानकारी दिल्ली
    नया साल: फिट रहने के लिए अपने जीवन में इन स्वस्थ आदतों को जरूर करें शामिल स्वास्थ्य

    त्यौहार

    करवा चौथ पर होती है सरगी की परंपरा, इस दौरान खाएं ये पारंपरिक व्यंजन  करवा चौथ
    हैलोवीन पर मनता है भूतों का जश्न, जानिए इस त्योहार को मनाने के विचित्र तीरके अजब-गजब खबरें
    धनतेरस के दिन रखें इन बातों का विशेष ध्यान, आपके लिए मंगलकारक हो जाएगा त्योहार धनतेरस
    करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को दे सकते हैं ये तोहफे,  रिश्ते में आएगी मजबूती करवा चौथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025