LOADING...
ताजा ग्वार फली से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद
ग्वार फली से बनने वाले व्यंजन

ताजा ग्वार फली से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद

लेखन सयाली
Feb 03, 2026
04:27 pm

क्या है खबर?

ग्वार फली एक ऐसी हरी सब्जी है, जिसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। आमतौर पर लोग इसे सलाद या सब्जी के रूप में खाना पसंद करते हैं। हालांकि, इससे कई अनोखे पकवान भी बनाए जा सकते हैं। ये व्यंजन बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आते हैं। आज हम आपको ग्वार फली से बनने वाले 5 लजीज पकवानों की रेसिपी बताने वाले हैं। ये आसानी से बन जाते हैं और इनमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

#1

ग्वार फली की चटपटी टिक्की

ग्वार फली की चटपटी टिक्की एक बेहतरीन नाश्ता है, जिसे आप शाम की चाय के साथ खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए ताजा ग्वार फली को उबालकर पीस लें। इसके बाद इसमें आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले मिलाकर मिश्रण बनाएं। इसकी गोल-गोल टिक्कियां बना लें और उन्हें तवे पर सुनेहरा होने तक सेंक लें। ये बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती हैं, जो चटनी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती हैं।

#2

ग्वार फली की सूखी सब्जी

ग्वार फली की सूखी सब्जी पौष्टिक होती है, जिसे आप दिन के खाने में बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ग्वार फली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मसालों के साथ पका लें। इसमें प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छे से मिल जाएं। आप इसे रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं।

Advertisement

#3

ग्वार फली का पराठा

ग्वार फली का पराठा एक पौष्टिक नाश्ता हो सकता है, जिसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। इसके लिए आटे में उबली हुई और मैश की हुई ग्वार फली, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और थोड़ा-सा तेल मिलाकर गूंध लें। अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और तवे पर सेंक लें। आप चाहें तो आटे में ग्वार फली की स्टफिंग करके भी पराठे बना सकते हैं।

Advertisement

#4

ग्वार फली की सब्जी

ग्वार फली की सब्जी एक साधारण, लेकिन पौष्टिक व्यंजन है। इसे खाने से पेट ठीक रहता है और पोषण मिलता है। इसके लिए सबसे पहले ताजा फलियों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग भूनें। इसमें प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आलू और पानी मिलाएं। अंत में ग्वार फलियां डालें और ढककर पकने दें।

#5

ग्वार फली का अचार

ग्वार फली का अचार एक अनोखा अचार हो सकता है, जिसे आप किसी भी भोजन के साथ खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ताजा ग्वार फलियों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब सरसों का तेल गर्म करें और उसमें मेथी दाना, सौंफ और कलौंजी डालें। इन मसालों को भूनने के बाद इनमें फलियां डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।

Advertisement