NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत के 5 ब्लू फ्लैग समुद्र तट, बहुत खूबसूरत है इनका नजारा
    अगली खबर
    भारत के 5 ब्लू फ्लैग समुद्र तट, बहुत खूबसूरत है इनका नजारा
    भारत के ब्लू फ्लैग वाले समुद्र तट

    भारत के 5 ब्लू फ्लैग समुद्र तट, बहुत खूबसूरत है इनका नजारा

    लेखन अंजली
    Apr 14, 2023
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कुल 12 ऐसे समुद्र तट हैं, जिन्हें अपनी स्वच्छता और सुंदरता के लिए ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला हुआ है।

    यह सर्टिफिकेशन एक इको-लेबल प्रमाण है, जो शैक्षिक, पर्यावरणीय और सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाले समुद्र तटों के साथ-साथ नाव पर्यटन ऑपरेटरों को मिलता है।

    आइए आज भारत के 5 ऐसे समुद्र तटों के बारे में जानते हैं, जिन्हें ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट मिला हुआ है।

    #1

    शिवराजपुर समुद्र तट (गुजरात)

    गुजरात से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवराजपुर समुद्र तट शांत और साफ नीले पानी वाला एक सफेद रेत का समुद्र तट है।

    इसने साल 2020 में डेनमार्क स्थित एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त किया, जिसे फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन के नाम से जाना जाता है।

    इस जगह के शांतिपूर्ण माहौल का आनंद लेने के अलावा आप बोटिंग, स्कूबा डाइविंग, स्विमिंग, स्नॉर्कलिंग और डॉल्फिन देखने जैसी गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    #2

    गोल्डन समुद्र तट (ओडिशा)

    ओडिशा का गोल्डन समुद्र तट ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन पाने वाला एशिया का पहला समुद्र तट है। इसे पुरी समुद्र तट भी कहा जाता है।

    कोणार्क सूर्य मंदिर के पास स्थित इस समुद्र तट को अक्टूबर, 2020 में प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया था।

    आपको इस समुद्र तट के आसपास स्वादिष्ट समुद्री भोजन और ट्रिंकेट बेचने वाली बहुत सारी दुकानें मिल जाएंगी।

    जहां जाने पर आप स्विमिंग, टहलने या आराम करने के अलावा सर्फिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

    #3

    घोघला समुद्र तट (दीव)

    दीव में अरब सागर तट पर स्थित घोघला समुद्र तट भारत के सबसे खूबसूरत और साफ समुद्र तटों में से एक है।

    समुद्र के चमकीले नीले पानी के विपरीत सुनहरे रंग की रेत मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत करती है।

    यहां का पानी बहुत साफ है और सालभर इस समुद्र तट का तापमान ठंडा रहता है।

    आप यहां पैरासेलिंग और बनाना बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

    #4

    कासरकोड समुद्र तट (कर्नाटक)

    कर्नाटक में 5 किलोमीटर तक फैले कासरकोड समुद्र तट पर सफेद रेत है और यह कैसुरिना के पेड़ों से घिरा हुआ है।

    आप यहां टहलते हुए जगह की सुंदरता और शांति का आनंद ले सकते हैं।

    इस समुद्र तट को साल 2020 में सोलर पावर प्लांट, विकलांगों के अनुकूल शौचालय और ग्रेवाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी पर्यावरण के अनुकूल पहल के लिए ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला था।

    #5

    राधानगर समुद्र तट (अंडमान और निकोबार)

    अंडमान और निकोबार के हैवलॉक द्वीप समूह में स्थित राधानगर समुद्र तट भारत के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है, जो नारियल के पेड़ों और चारों ओर से उष्णकटिबंधीय जंगल से घिरा है।

    साल 2004 में टाइम मैगजीन ने इस समुद्र तट को एशिया का सबसे बड़ा समुद्र तट और दुनिया का सातवां सबसे अच्छा समुद्र तट नामित किया था।

    आप यहां जाकर कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    अंडमान और निकोबार
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    किआ कैरेंस क्लाविस EV इसी साल देगी दस्तक, ICE मॉडल से क्या होगा अलग?  किआ मोटर्स
    IPL 2025: फाइनल में होगा 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों का सम्मान, तीनों सेना प्रमुखों को न्यौता  IPL 2025
    क्रिकेट इतिहास में बना शर्मनाक रिकॉर्ड, केवल 2 रन पर ऑलआउट हो गई टीम काउंटी क्रिकेट
    'ऑपरेशन सिंदूर' की आलोचना पर छात्रा हुई थी गिरफ्तार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सरकार को फटकारा ऑपरेशन सिंदूर

    पर्यटन

    फरवरी में भारत की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने ट्रैवल टिप्स
    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं सिक्किम
    कोलकाता के 5 मशहूर राजबाड़ी, एक बार जरूर जाएं  कोलकाता
    भारत की इन 5 जगहों पर जाने से हो सकता है विदेश में घूमने का अहसास लाइफस्टाइल

    अंडमान और निकोबार

    दो समुद्री तूफानों से रास्ता भटका, एक महीने बहकर अंडमान से ओडिशा पहुंचा शख्स ओडिशा
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये बेहतरीन जगहें भारत की खबरें
    भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख चीन समाचार
    नए साल पर IRCTC कम पैसों में करा रहा है अंडमान की सैर, जानें खासियत IRCTC

    लाइफस्टाइल

    रूखी त्वचा पर मेकअप के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दिखाई देगा सकारात्मक असर मेकअप टिप्स
    हार्मोन संतुलित करने में मददगार हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल खान-पान
    विटामिन-C की कमी को पूरा कर सकते हैं ये 5 पेय पदार्थ, डाइट में करें शामिल खान-पान
    गार्डनिंग भी है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, मिल सकते हैं ये 5 लाभ गार्डनिंग टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025