NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है बकरीद का जश्न, यात्रा की बनाएं योजना 
    अगली खबर
    इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है बकरीद का जश्न, यात्रा की बनाएं योजना 

    इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है बकरीद का जश्न, यात्रा की बनाएं योजना 

    लेखन सयाली
    Jun 16, 2024
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    इस साल 17 जून को ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा, जिसे बलिदान का त्योहार भी कहते हैं।

    इसे ईद-उल-फितर के बाद मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे मुख्य पर्व माना जाता है।

    इस खास दिन पर सभी मुस्लिम लोग नमाज पढ़ते हैं, अपने परिवार के साथ जश्न मनाते हैं और तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान खाते हैं।

    आप भी इस साल धूम-धाम से बकरीद मनाने के लिए इन 5 अंतरराष्ट्रीय स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं।

    तुर्की

    इस्तांबुल

    इस्तांबुल अपने समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के कारण ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाने के लिए एक शानदार जगह है।

    साल के इस समय में यह शहर आध्यात्मिक माहौल में लीन हो जाता है।

    यहां आकर आप शानदार हागिया सोफिया की यात्रा करें, ऐतिहासिक ब्लू मस्जिद में नमाज पढ़ें और प्राचीन टोपकापी पैलेस देख सकते हैं।

    इसी तरह गरीब लोगों को खाना खिलाकर और कुर्बानी के दौरान तुर्की की परंपराओं और इस्लामी रीति-रिवाजों के अनूठे मिश्रण का आनंद भी ले सकते हैं।

    मोरक्को

    माराकेच

    अफ्रीकी देश मोरक्को के शहर माराकेच में इस्लामी, बर्बर और अरब परंपराओं के आकर्षक मिश्रण के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाता है।

    यहां के बेहद मशहूर कौतौबिया मस्जिद पर हजारों लोग नमाज पढ़ने और आत्मनिरीक्षण के लिए इकट्ठा होते हैं, जिसमें आपको भी जरूर शामिल होना चाहिए।

    साथ ही आप यहां के जीवंत और हलचल भरे बाजारों में कई तरह के लजीज स्थानीय व्यंजन खा सकते हैं और पारंपरिक हस्तशिल्प खरीद सकते हैं।

    UAE

    दुबई

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जीवंत शहर दुबई में आप अविश्वसनीय तरीके से ईद-उल-अजहा (बकरीद) का जश्न माना सकते हैं।

    यह शहर अपनी समृद्धि और भव्यता के लिए जाना जाता है।

    आ शहर के पाम जुमेराह और बुर्ज खलीफा जैसे आकर्षक वास्तुशिल्प चमत्कारों को देख सकते हैं और मस्जिदों में जाकर इबादत भी कर सकते हैं।

    आप यहां के शानदार जुमेराह मस्जिद में नमाज पढ़ने के साथ पड़ोस की सभाओं में भी हिस्सा ले सकते हैं।

    सऊदी अरब

    मक्का

    हज के दौरान लाखों मुसलमान अपने अंतिम गंतव्य के रूप में इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का की यात्रा करते हैं।

    हर साल दुनियाभर से लाखों तीर्थयात्री हज करने के लिए सऊदी अरब के धार्मिक शहर मक्का में इकट्ठा होते हैं।

    इससे यह शहर एक आध्यात्मिक गतिविधि केंद्र में परिवर्तित हो जाता है।

    ईद-उल-अजहा (बकरीद) का उत्सव इस्लामी तीर्थयात्रा के अंत का प्रतीक है और इसे इबादत और बलिदान का समय माना जाता है।

    मलेशिया

    कुआलालंपुर

    मलेशिया ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।

    यहां की राजधानी कुआलालंपुर इस पर्व के मौके पर उत्साह और धार्मिक भावना से जगमगा उठती है।

    यहां पर मुस्लिम समुदाय की एकजुटता की भावना का अनुभव करने के लिए आप राष्ट्रीय मस्जिद की सामूहिक नमाज में शामिल हो सकते हैं।

    इसके साथ ही आप पेटलिंग स्ट्रीट में खरीदारी करने के अलावा, चाइनाटाउन और लिटिल इंडिया में भी घूमने जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    यात्रा
    इस्तांबुल
    दुबई

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    त्यौहार

    4 दिनों तक मनाया जाता है पोंगल का त्योहार, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    लोहड़ी पर इन 5 पारंपरिक मिठाइयों से मेहमानों का मुंह मीठा करें, आसान है रेसिपी लोहड़ी
    अलग-अलग राज्यों में विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मनाई जाती है मकर संक्रांति मकर संक्रांति
    लोहड़ी पर पहनने के लिए महिलाएं चुनें ये 5 कपड़े, लगेंगी बेहद खूबसूरत लोहड़ी

    यात्रा

    ये हैं दुनियाभर की 5 अनोखी ट्रेनें, देखकर रह जाएंगे दंग जापान
    शोर-शराबे से दूर एकांत जगह घूमना चाहते हैं? इन समुद्र तटों की करें यात्रा ट्रेवल टिप्स
    मकर संक्रांति का अनुभव लेने के लिए इन जगहों का करें रुख, यादगार हो जाएगा त्योहार मकर संक्रांति
    लक्षद्वीप जाएं तो इन 5 गतिविधियों का जरूर लें मजा, यादगार हो जाएगा सफर ट्रेवल टिप्स

    इस्तांबुल

    चोट लगने पर आवारा कुत्ता इलाज के लिए ख़ुद पहुँचा फ़ार्मेसी, वीडियो वायरल अजब-गजब खबरें
    लॉकडाउन: भारत में फंसा जर्मनी का वॉन्डेट अपराधी, 55 दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रहा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    अमेरिकी रिपोर्ट का दावा- सऊदी के क्राउन प्रिंस ने दी थी खशोगी की हत्या की मंजूरी अमेरिका
    सरकार ने अफगानिस्तान की महिला सांसद को वापस भेजना बताया गलती, इमरजेंसी वीजा की पेशकश की अफगानिस्तान

    दुबई

    'दुनिया के सबसे छोटे इंसान' अफशीन मात्र 2 फुट 1 इंच के, जानिए कैसी है जिंदगी ईरान
    रॉबिन उथप्पा दुबई टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे रॉबिन उथप्पा
    दुबई: 2023 में खुलेगा दुनिया का पहला रोबोट कैफे, एक भी इंसान नहीं करेगा काम रोबोट
    दुबई: हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के सिर पर बनाई 9.5 फुट लंबी और एकदम सीधी चोटी गिनीज बुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025