NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के नमी भरे मौसम में आराम सुनिश्चित करने के लिए पहनें ऐसे कपड़े
    अगली खबर
    मानसून के नमी भरे मौसम में आराम सुनिश्चित करने के लिए पहनें ऐसे कपड़े

    मानसून के नमी भरे मौसम में आराम सुनिश्चित करने के लिए पहनें ऐसे कपड़े

    लेखन सयाली
    Jun 25, 2024
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    मानसून के आगमन से हमें चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। हालांकि, यह मौसम अत्यधिक आर्द्रता और मूसलाधार बारिश जैसी कई चुनौतियां पेश करता है।

    बारिश के दिनों में आरामदायक फैब्रिक्स चुनना बेहद जरूरी होता है। इस चिपचिपे और नमी युक्त मौसम में उपयुक्त कपड़े न पहनने से आपको सामान्य से अधिक पसीना आ सकता है।

    इसके कारण असुविधा, खुजली और दाने जैसी परेशानियां होती हैं। आज के फैशन टिप्स में हम आपको बताएंगे मानसून के उपयुक्त कपड़े।

    #1

    कॉटन

    कॉटन मानसून के लिए बिल्कुल उपयुक्त फैब्रिक है। यह कपड़ा हल्का और नमी को अवशोषित करने वाला होता है। यह आपको ठंडा रखता है और पसीने को आपकी त्वचा पर चिपकने से रोकता है।

    इस फैब्रिक के विभिन्न प्रकार के पैटर्न और रंगों के साथ आप चिपचिपे मौसम में भी स्टाइलिश बने रह सकते हैं। मानसून में कूल और आरामदायक लुक के लिए कॉटन की ड्रेस, शर्ट और शॉर्ट्स जैसे कपड़े पहनें।

    #2

    लिनन

    लिनन एक हल्का फैब्रिक होता है, जिसमें सांस लेना आसान होता है। यह बारिश में पहनने के लिए बढ़िया रहता है, क्योंकि यह आसानी से सूख जाता है।

    प्राकृतिक फाइबर होने के कारण, लिनन हवा को आर-पार होने देता है और पसीने व दुर्गंध को रोकता है। मानसून में स्टाइलिश दिखने के लिए आप लिनन का जंपसूट, ढीली पैंट और शर्ट पहन सकते हैं।

    अधिक विकल्पों के लिए आप लिनेन-कॉटन और लिनेन-रेयान जैसे मिश्रणों को भी आजमा सकते हैं।

    #3

    साटन

    साटन एक स्टाइलिश और आरामदायक फैब्रिक है, जो हल्का-सा चमकीला होता है। इसके आकर्षक रंग इसे आपके मानसून वॉर्डरोब के लिए एक ट्रेंडी विकल्प बनाते हैं।

    आप बारिश के मौसम में साटन से बने शानदार टॉप, ड्रेस, शर्ट और स्कर्ट पहन सकते हैं। ज्यादातर साटन के कपड़े स्लीवलेस होते हैं, जिसके कारण यह आपको नमी से भी बचा सकते हैं।

    गर्मी के मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए आप इन फैशन ट्रेंड्स का पालन कर सकते हैं।

    #4

    रेयॉन

    रेयॉन एक हल्का फैब्रिक है, जो बरसात के मौसम के लिए आदर्श विकल्प है। यह नमी को अवशोषित करता है और आसानी से सूख जाता है।

    यह फैब्रिक अधिक आद्रता वाले मौसम में भी आपके शरीर को ठंडा रखता है। रेयान-कॉटन या रेयान-लिनन जैसे मिश्रित कपड़े लंबे समय तक नए जैसे रहते हैं और इनमें झुर्रियों नहीं पड़ती हैं।

    आप रेयॉन के ढीले टॉप, ड्रेस या स्कर्ट चुनें, जो हवा को आर-पार होने दें और शरीर पर चिपके नहीं।

    जानकारी

    जॉर्जेट

    जॉर्जेट फैब्रिक सुंदरता और एलिगेंस को दर्शाता है। यह हल्के फाइबर से बना फैब्रिक मानसून के मौसम में पहनने के लिए बढ़िया रहता है। यह कपड़ा आपको नमी युक्त मौसम में भी सूखा रखता है और हवा को आसानी से आर-पार होने देता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    फैशन टिप्स
    मानसून के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कमल हासन
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स

    मानसून

    हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण 5,600 करोड़ रुपये का नुकसान, 187 लोगों की हुई मौत हिमाचल प्रदेश
    आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    मानसून में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके मधुमेह
    घर से ह्यूमिडिटी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जरूर होगा फायदा लाइफस्टाइल

    फैशन टिप्स

    छुट्टियां मनाने के लिए बीच जाने का इरादा है तो चुनें ये 5 आउटफिट, दिखेंगी ट्रेंडी कपड़ों के लिए टिप्स
    हर महिला के पास होने चाहिए ये 5 ज्वेलरी पीस, फैशन ट्रेंड का है हिस्सा महिलाओं के लिए टिप्स
    गर्मियों में शादियों के लिए आपके पास होनी चाहिए ये 5 खूबसूरत साड़ियां महिलाओं के लिए टिप्स
    गर्मियों के दौरान पुरुष अपनाएं ये 5 फैशन टिप्स, मिलेगा कूल और स्टाइलिश लुक पुरुषों के लिए टिप्स

    मानसून के टिप्स

    मानसून में इस तरह से रखें रसोई का ध्यान, नहीं होगी कोई भी सामग्री खराब लाइफस्टाइल
    मानसून में इस तरह से स्टोर करें मसाले, नहीं होंगे खराब लाइफस्टाइल
    बारिश के कारण होने वाली स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    मानसून में चावलों में कीड़े हो जाते हैं तो इन तरीकों से करें उन्हें दूर लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025