NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महाराष्ट्र में स्थित हैं ये 5 सुंदर और कम प्रचलित झरने, एक बार जरूर देखने जाएं
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में स्थित हैं ये 5 सुंदर और कम प्रचलित झरने, एक बार जरूर देखने जाएं

    महाराष्ट्र में स्थित हैं ये 5 सुंदर और कम प्रचलित झरने, एक बार जरूर देखने जाएं

    लेखन सयाली
    Sep 17, 2024
    07:26 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए मशहूर राज्य है। यहां परंपराओं की सादगी भी है और आधुनिकता का स्पर्श भी है।

    इस जगह की यात्रा पर आकार लोग सुंदर समुद्र तट देख सकते हैं और पहाड़ी इलाकों का भी आनंद ले सकते हैं। हालांकि, महाराष्ट्र की प्राकृतिक सुंदरता में कई खूबसूरत झरने भी शामिल हैं।

    इस बार महाराष्ट्र जाकर आप ये 5 सुंदर झरने जरूर देखें, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

    #1

    दाभोसा झरना

    महाराष्ट्र के पालघर जिले के जव्हार क्षेत्र में बसा हुआ दाभोसा झरना बेहद शांतिपूर्ण और खूबसूरत है। इस झरने की लंबाई 300 फुट है और इसका पानी भी बेहद साफ-सुथरा रहता है।

    यहां आकार आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। आप सबसे अच्छे अनुभव के लिए जून से लेकर दिसंबर के बीच इस झरने की यात्रा कर सकते हैं।

    इसके अलावा, इस स्थान पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कैंपिंग भी कर सकते हैं।

    #2

    ठोसघर झरना

    पुणे से 141 किमी और मुंबई से 294 किमी की दूरी पर स्थित ठोसघर झरना महाराष्ट्र के सतारा जिले के उनघर गांव में स्थित एक लोकप्रिय झरना है।

    यह महाराष्ट्र के शीर्ष झरनों और भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। यह झरना लगभग 500 मीटर की कुल ऊंचाई वाले झरनों की एक श्रृंखला के बीच से गिरता है।

    बता दें कि यह एक मौसमी झरना है, जो केवल मानसून में दिखाई देता है।

    #3

    राजमाची झरना

    महाराष्ट्र के लोनावला में छिपा हुआ राजमाची झरना यहां के प्रसिद्ध राजमाची किले के पास स्थित है। आप यहां लोनावला से 20 किलोमीटर पैदल ट्रेक करके आसानी से पहुंच जाएंगे।

    आप जून और सितंबर के महीने में इस खूबसूरत झरने पर जा सकते हैं। झरने की यात्रा के दौरान सह्याद्रि पर्वतमाला के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं, जो आपके अनुभव को बढ़ा देते हैं।

    आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान ये 5 अद्भुत झरने देख सकते हैं।

    #4

    भिवपुरी झरना

    मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर दूर कर्जत में स्थित भिवपुरी झरना एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला झरना है। यह एक चट्टान के बीच से बहता है, जो एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

    अगस्त-सितंबर के दौरान इन झरनों की यात्रा करना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि इस समय पानी का बहाव तेज रहता है।

    इस झरने की लंबाई 60 फीट है और यह परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक आदर्श स्थान है।

    #5

    कलमजा झरना

    अधिक एडवेंचर वाला अनुभव चाहने वालों के लिए नासिक जिले में स्थित कलामजा झरना एक मनमोहक दृश्य प्रदान करता है। यहां पर लोग एक साहसी ट्रेक का आनंद ले सकते हैं।

    यह सुंदर झरना लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है और ऊबड़-खाबड़ इलाके और हरी-भरी वनस्पतियों के बीच छिपा हुआ है।

    इस झरने की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर के बीच होता है, जब पानी का प्रवाह तेज होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: पुणे में निजी हेलीकॉप्टर भारी बारिश के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 4 लोग थे सवार पुणे
    बदलापुर मामला: विपक्ष ने किया मौन विरोध प्रदर्शन, वापस लिया था बंद का फैसला उद्धव ठाकरे
    मर्सिडीज-बेंज के असेंबली प्लांट में मिला प्रदूषण नियमों का उल्लंघन, जब्त हुई बैंक गारंटी  मर्सिडीज-बेंज
    प्रधानमंत्री मोदी ने बांटे 'लखपति दीदी' योजना के प्रमाणपत्र, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान नरेंद्र मोदी

    यात्रा

    5 घंटे से भी कम का है इन देशों का सफर, जरूर बनाएं यात्रा की योजना थाईलैंड
    ईस्टर पर करें गोवा का रुख, मिलेगा इन 5 असामान्य त्योहारों में शामिल होने का मौका गोवा
    गर्मियों में पूर्वोत्तर में घूमने की बनाएं योजना, जानें यहां के UNESCO विश्व धरोहर स्थल असम
    अप्रैल में घूमने की योजना है? इन 5 एशियाई देशों में करें मस्ती  इंडोनेशिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025