NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी हैं ये 5 भारतीय जगह, मौका मिलते ही करें रुख
    अगली खबर
    वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी हैं ये 5 भारतीय जगह, मौका मिलते ही करें रुख
    वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी हैं ये 5 जगह

    वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी हैं ये 5 भारतीय जगह, मौका मिलते ही करें रुख

    लेखन अंजली
    May 18, 2023
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    हर नए हफ्ते के साथ वीकेंड आता है और यह समय व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए सबसे अच्छा है।

    इस दौरान आप घर में रहकर कुछ फन एक्टिविटीज कर सकते हैं या फिर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    अगर आप घूमने का ही सोच रहे हैं तो आइए आज हम आपको इसके लिए 5 खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप कुछ क्षण सुकून के बिता सकते हैं।

    #1

    गोकर्ण

    अगर आप कर्नाटक के रहने वाले हैं तो वीकेंड पर घूमने के लिए गोकर्ण को चुन सकते हैं।

    यहां एक हिंदू तीर्थस्थल है, जिसमें महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्रमय स्थलों के दर्शन किए जा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त यहां कई आकर्षक समुद्र तट भी हैं। वहां आप सुकून से कुछ समय बिता सकते हैं।

    वहां आप याना, हाफ मून बीच, कोटि तीर्थ आदि जगहों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    #2

    ओरछा

    अगर आप मध्य प्रदेश में कम भीड़-भाड़ वाली जगह की तलाश में हैं तो ओरछा बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

    बेतवा नदी के तट पर स्थित ओरछा शहर अपने किलों, मंदिरों और महलों के लिए जाना जाता है।

    ओरछा किला विशेष तौर पर अपने आकर्षण के लिए देशभर में प्रसिद्ध है।

    इसके अलावा, चतुर्भुज मंदिर, राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर ओरछा के मुख्य आकर्षण हैं, जो यहां आने वाले लोगों की यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

    #3

    सांची

    मध्य प्रदेश में ओरछा के अलावा सांची नामक जगह भी पर्यटकों के लिए बेहतरीन है।

    यह बौद्ध धर्म के दर्शनीय स्थलों में से एक है और भारत की सबसे पुरानी पत्थर की संरचनाओं का केंद्र है।

    वहां स्थित महान स्तूप को तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य वंश के सम्राट अशोक द्वारा स्थापित किया गया था।

    यह स्थान हरे-भरे बागानों से घिरा हुआ है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को आनंद और शांति प्रदान करते हैं।

    #4

    औली 

    अगर शनिवार और रविवार को आपके ऑफिस की छुट्टी रहती है तो शुक्रवार की शाम को उत्तराखंड के औली नामक हिल स्टेशन में घूमने के लिए निकल जाए।

    यह खूबसूरत पर्यटन स्थल पूरी दुनिया में स्कीइंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

    इसके अतिरिक्त, वहां आप रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग आदि गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

    अगर आप भी अच्छे मौसम का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो औली घूमने जरूर जाएं।

    #5

    कुन्नूर

    तमिलनाडु में रहने वाले लोग वीकेंड पर घूमने के लिए कुन्नूर नामक जगह को चुन सकते हैं।

    कुन्नूर नीलगिरी पर्वत पर बसा हुआ है और चारों ओर से घुमावदार पहाड़ियां, चाय तथा कॉफी के बागानों से घिरा हुआ है।

    वहां कुन्नूर से ऊटी तक टॉय ट्रेन चलती है, जिसके दौरान वेलिंगटन के कैंटोमेंट एरिया के साथ बेहद खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं।

    वहां जाकर आप सिम्स पार्क और लॉज फॉल्स आदि जगहों की भी सैर कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    पर्यटन

    उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने उत्तर भारत
    शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगह केरल
    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं  अंडमान और निकोबार
    यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए करें ये कोर्स, मिलेगा अच्छा वेतन 12वीं के बाद करियर विकल्प

    लाइफस्टाइल

    भारत के ये 5 भीड़भाड़ से दूर तटीय स्थल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर करें इनका रुख पर्यटन
    फूड पॉइजनिंग से हो सकती है बड़ी परेशानी, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे स्वास्थ्य
    BB बनाम CC क्रीम: त्वचा के प्रकार के हिसाब से किसे चुनना रहेगा बेहतर? मेकअप टिप्स
    मक्खियों को भगाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में हो जाएंगी गायब घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025