LOADING...
खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं नींबू के ये खट्टे-मीठे अचार, जानिए बनाने का तरीका
4 तरह के नींबू के अचार

खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं नींबू के ये खट्टे-मीठे अचार, जानिए बनाने का तरीका

लेखन सयाली
Feb 24, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

अचार भारतीय खान-पान में एक अहम स्थान रखते हैं। वैसे तो अचार कई तरह के बनते हैं, लेकिन नींबू के अचार का खट्टा-मीठा स्वाद सभी को पसंद आता है। यह अचार खासतौर पर गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। नींबू में विटामिन-C, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आइए आज हम आपको नींबू के 4 तरह के अचारों की रेसिपी बताते हैं, जो आपके खाने का मजा बढ़ा सकते हैं।

#1

नींबू और मिर्च का अचार

सामग्री: 10 नींबू, 5-6 हरी मिर्च, एक कप नमक, 2 कप सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच हींग और एक छोटा चम्मच सौंफ। विधि: नींबू को धोकर सुखा लें और फिर उन्हें 4 टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके उसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, मेथी दाना, हींग और सौंफ डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू और हरी मिर्च डालें।

#2

नींबू और अदरक का अचार

सामग्री: 10 नींबू, 100 ग्राम अदरक, एक कप नमक, 2 कप सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच हींग और एक छोटा चम्मच सौंफ। विधि: पहले नींबू को धोकर सुखा लें और फिर उन्हें टुकड़ों में काट लें। अब अदरक को कद्दूकस कर लें। एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके ठंडा कर लें, फिर इसमें हल्दी पाउडर, मेथी दाना, हींग, नींबू, अदरक और सौंफ डालकर मिलाएं।

Advertisement

#3

नींबू और लहसुन का अचार

सामग्री: 10 नींबू, 100 ग्राम लहसुन, एक कप नमक, 2 कप सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच हींग और एक चम्मच सौंफ। विधि: सबसे पहले नींबू को धोकर सुखा लें और फिर उन्हें टुकड़ों में काट लें। लहसुन की कलियों को छीलकर मोटा-मोटा काट लें। अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके ठंडा कर लें। इसमें नींबू, लहसुन, हल्दी पाउडर, मेथी दाना, हींग और सौंफ डालकर मिलाएं।

Advertisement

#4

नींबू और करी पत्ते का अचार

सामग्री: 10 नींबू, 50 ग्राम करी पत्ता, एक कप नमक, 2 कप सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच हींग और एक चम्मच सौंफ। विधि: सबसे पहले नींबू को धोकर सुखा लें और फिर उन्हें टुकड़ों में काट लें। करी पत्ते को भी धोकर सुखा लें। अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके ठंडा कर लें। इसमें नींबू, करी पत्ते, हल्दी पाउडर, मेथी दाना, हींग और सौंफ डालकर मिलाएं।

Advertisement