LOADING...
महिलाएं इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं स्कॉर्ट्स, आपको मिलेगा सबसे स्टाइलिश लुक
स्कॉर्ट्स स्टाइल करने के तरीके

महिलाएं इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं स्कॉर्ट्स, आपको मिलेगा सबसे स्टाइलिश लुक

लेखन सयाली
Feb 03, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

महिलाओं के बीच स्कॉर्ट्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जो स्कर्ट और शॉर्ट्स का मेल होते हैं। ये असल में शॉर्ट्स होते हैं, लेकिन आगे से स्कर्ट जैसे दिखते हैं। यह कपड़ा न केवल स्टाइलिश लुक देता है, बल्कि बहुत आरामदायक भी होता है। स्कॉर्ट्स को सही तरीके से स्टाइल करने से आप हर मौके पर बेहतरीन दिख सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ फैशन टिप्स देंगे, जिनसे आप स्कॉर्ट्स को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकेंगी।

#1

टी-शर्ट के साथ मेल करें

स्कॉर्ट्स के साथ एक साधारण टी-शर्ट पहनना एक बेहतरीन आउटफिट हो सकता है। यह मेल कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए बढ़िया रहेगा और यह समुद्र तट पर छुट्टियां बिताने के लिए भी अच्छा आउटफिट होगा। आप चाहें तो टी-शर्ट को अंदर से टक कर सकती हैं, ताकि आपका लुक और भी खास लगे। इसके अलावा आप टी-शर्ट के रंग और डिजाइन को अपने स्कॉर्ट्स के रंग से मिलाकर एक आकर्षक लुक पा सकती हैं।

#2

जैकेट या कोट लेयर करें

अगर आप अपने लुक में थोड़ा-सा बदलाव चाहती हैं तो एक अच्छी फिटिंग वाली जैकेट या कोट लेयर कर सकती हैं। स्कॉर्ट्स के ऊपर कोई सुंदर-सा टैंक टॉप पहनें और ऊपर से मेल खाती हुई जैकेट लेयर कर लें। जैकेट या कोट का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि उसकी फिटिंग सही हो, ताकि आपका लुक बेहतरीन लगे। गर्मियों के लिए डेनिम जैकेट सही रहेगी और सर्दियों में आप लेदर या कोई भी मोटी जैकेट पहन सकती हैं।

Advertisement

#3

स्टाइलिश टॉप के साथ पहनें

अगर आप किसी खास मौके पर जा रही हैं तो स्कॉर्ट्स के ऊपर कोई स्टाइलिश टॉप पहन लें। आप कॉर्सेट या ट्यूब टॉप का चुनाव कर सकती हैं, जो ऑफ शोल्डर और फिटिंग वाला लुक देंगे। इसके अलावा इस बॉटम वियर के साथ टैंक टॉप, वन ऑफ शोल्डर टॉप, सैटिन टॉप और बैकलेस टॉप भी बढ़िया लगते हैं। आपको टॉप का चुनाव जगह और अवसर को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए।

Advertisement

#4

शर्ट के साथ स्टाइल करें

स्कॉर्ट्स में पेशेवर लुक पाना थोड़ा मुश्किल सही, लेकिन असंभव नहीं है। अगर आप इसके साथ शर्ट पहनती हैं तो यह ऑफिस के लिए अच्छा आउटफिट हो सकता है। साथ ही यह घूमने जाने के लिए भी आदर्श लुक हो सकता है। स्कॉर्ट्स के साथ मेल खाते रंग वाली शर्ट पहनें और उसे अंदर टक कर लें। इस लुक के साथ हील वाली सैंडल पहनें, ताकि आपकी लंबाई बढ़े और आप ज्यादा सुंदर दिख सकें।

Advertisement