NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 'मानव तस्करी' मामला: फ्रांस से 276 लोगों के साथ मुंबई पहुंचा विमान, 27 यात्री वहीं क्यों रुके?
    अगली खबर
    'मानव तस्करी' मामला: फ्रांस से 276 लोगों के साथ मुंबई पहुंचा विमान, 27 यात्री वहीं क्यों रुके?
    फ्रांस में रोक गए विमान के मुंबई पहुंचने के बाद भी 27 यात्री वैट्री एयरपोर्ट पर ही रुके हैं

    'मानव तस्करी' मामला: फ्रांस से 276 लोगों के साथ मुंबई पहुंचा विमान, 27 यात्री वहीं क्यों रुके?

    लेखन नवीन
    Dec 26, 2023
    11:15 am

    क्या है खबर?

    मानव तस्करी के संदेह में 4 दिन पहले फ्रांस में रोका गया विमान मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया। इस विमान में केवल 276 यात्री ही मुंबई पहुंचे हैं।

    खबर है कि विमान में कुल 303 यात्री सवार थे और फ्रांस से विमान को उड़ान की कानूनी मंजूरी के बाद भी कुछ यात्रियों को वैट्री हवाई अड्डे में रोका गया है।

    आइए जानते हैं कि 27 यात्री फ्रांस में ही क्यों रुके हैं।

    रिपोर्ट

    25 लोगों ने फ्रांस से मांगी है शरण

    NDTV की रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में सवार 5 नाबालिगों समेत कुल 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद वह फ्रांस में ही रुके हैं।

    अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शरण चाहने वालों को उनके मूल देश में वापस नहीं भेजा जा सकता है।

    इसके अलावा फ्रांसीसी पुलिस द्वारा 2 अन्य को मानव तस्करी के आरोपों की पूछताछ के लिए रोका गया है, लेकिन उन्हें फ्रांस से निष्कासन आदेश प्राप्त हुआ है।

    फ्रांस

    फ्रांसीसी कोर्ट ने सुनवाई से किया था इनकार

    फ्रांसीसी पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि विमान में सवार कुछ यात्री 'मानव तस्करी' के शिकार थे। इस मामले में भारतीय दूतावास से संपर्क साधते हुए सभी यात्रियों को काउंसलर मुहैया कराया गया।

    विमान में सवार यात्रियों से उनकी यात्रा की 'शर्तों और उद्देश्यों' को सत्यापित करने के लिए रविवार को 4 न्यायाधीशों ने पूछताछ की।

    यह पूछताछ पेरिस अभियोजक कार्यालय द्वारा मानव तस्करी के संदेह में की गई, जिसके बाद फ्रांसीसी कोर्ट ने सुनवाई को रद्द कर दिया।

    अवैध

    नाकारागुआ से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसते हैं भारतीय

    मध्य अमेरिका में निकारागुआ आप्रवासियों के लिए अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का एक लोकप्रिय गंतव्य है और हर साल अवैध रूप से यहां से कई अप्रवासी अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचते हैं।

    आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में 96,917 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की, जो पिछले कुछ सालों की तुलना में 51.61 प्रतिशत अधिक है।

    इनमें से कम से कम 41,770 भारतीयों को मेक्सिको की सीमा पर पकड़ा गया है।

    क्या है मामला

    क्या है पूरा मामला?

    21 दिसंबर को दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाले रोमानिया की लीजेंड एयरलाइंस के A340 विमान को 'मानव तस्करी' के संदेह में फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था।

    फ्रांस की पुलिस ने 2 यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फ्रांसीसी कोर्ट ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया और विमान को उड़ान की इजाजत दे दी।

    अब 4 दिन बाद 276 यात्री ही विमान में सवार होकर भारत लौटे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    मानव तस्करी
    भारतीय दूतावास

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 9 विमान- रिपोर्ट  ऑपरेशन सिंदूर
    कार में फंसी चाबी कैसे निकालें? अपनाएं ये आसान तरीके  कार
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार IPL 2025
    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया DMK

    फ्रांस

    अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' UK और फ्रांस में होगी रिलीज, तारीख से उठा पर्दा  द केरला स्टोरी फिल्म
    फ्रांस: एनेसी में एक व्यक्ति ने बच्चों के समूह पर चाकू से हमला किया, 7 घायल चाकू से हमला
    फ्रांस चाकूबाजी घटना: वीडियो में बार-बार बच्चों को चाकू मारता और आराम से घूमता दिखा हमलावर चाकू से हमला
    क्या है टिक-टॉक का 'स्कार्फ गेम' चैलेंज? जिसके कारण 16 वर्षीय युवती की हुई मौत टिक-टॉक

    मानव तस्करी

    जम्मू-कश्मीर में 14 साल के कम उम्र के बच्चों को बनाया जा रहा आतंकवादी- रिपोर्ट छत्तीसगढ़
    पूर्वी-मध्य रेलवे: RPF ने पिछले पांच साल में 3,600 बच्चों को बचाया बिहार
    दो महीने में छह बार बेची गई छत्तीसगढ़ की युवती, अंत में की आत्महत्या छत्तीसगढ़
    अमेरिका: टेक्सास में ट्रक में मिले 46 अप्रवासियों के शव, हो रही थी मानव तस्करी अमेरिका

    भारतीय दूतावास

    भारत ने अपने नागरिकों से की अफगानिस्तान छोड़ने की अपील, आज रवाना होगी विशेष उड़ान भारत की खबरें
    अफगानिस्तान: अभी भी दूतावास में फंसे हुए हैं विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों समेत 200 भारतीय- रिपोर्ट अफगानिस्तान
    भारत ने काबुल दूतावास से अपने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर कैसे निकाला? काबुल
    ताले तोड़कर भारतीय वाणिज्य दूतावासों की तलाशी ले रहा तालिबान, कारें चुराईं अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025