
फ्रांस में 303 भारतीय यात्रियों संग फंसा विमान पहुंचा मुंबई, 27 यात्री वहीं रूके
क्या है खबर?
मानव तस्करी के संदेह में 303 से अधिक भारतीय यात्रियों वाला विमान फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के 4 दिन बाद मंगलवार सुबह मुंबई पहुंच गया।
विमान सुबह 4ः00 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 276 यात्रियों को लेकर उतरा। विमान ने दोपहर 2:30 बजे पेरिस के पास वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
विमान के 303 यात्रियों में 5 नाबालिग समेत 27 ने फ्रांस में ही रुकने का फैसला किया है।
राहत
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने शुक्रिया अदा किया
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने मामले के निपटारे और विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने पर फ्रांस के अधिकारियों को धन्यवाद कहा।
दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'स्थिति के त्वरित समाधान, भारतीय यात्रियों को घर लौटाने और आतिथ्य सत्कार के लिए फ्रांसीसी सरकार और वैट्री हवाई अड्डे को धन्यवाद। उनकी देखभाल और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद दूतावास टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए भी धन्यवाद। भारत में एजेंसियों को भी धन्यवाद।'
विवाद
क्या है मामला?
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से 303 भारतीय यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रहे विमान को गुरुवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे पर ईंधन भरने के दौरान रोका गया था।
विमान में सवार यात्रियों से उनकी यात्रा की 'शर्तों और उद्देश्यों' को सत्यापित करने के लिए रविवार को 4 न्यायाधीशों ने पूछताछ की।
सुनवाई पेरिस अभियोजक कार्यालय द्वारा मानव तस्करी के संदेह में की गई। फ्रांस के न्यायाधीशों ने सुनवाई रद्द कर दी है।
ट्विटर पोस्ट
यात्री पहुंचे मुंबई
#WATCH मुंबई: मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में चार दिनों तक रोका गया विमान भारतीय यात्रियों को लेकर आज सुबह मुंबई पहुंचा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2023
(वीडियो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर से है) pic.twitter.com/2sxpejYzhI