Page Loader
संसद में सुरक्षा चूक: कौन हैं भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा, जिनके पास से युवक संसद पहुंचे?
मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के पास से संसद में गए थे 2 युवक

संसद में सुरक्षा चूक: कौन हैं भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा, जिनके पास से युवक संसद पहुंचे?

लेखन गजेंद्र
Dec 13, 2023
05:06 pm

क्या है खबर?

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदकर पीले रंग की गैस उड़ाने वाले 2 युवक भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की अनुमति पर संसद में पहुंचे थे। उनके द्वारा पास की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें आरोपी युवक सागर शर्मा का नाम लिखा है और नीचे रिफरेंस में प्रताप सिम्हा का नाम है। फिलहाल आरोपी सागर और मनोरंजन पुलिस की हिरासत में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिम्हा से पूछताछ की है।

शख्सियत

कौन है सांसद प्रताप सिम्हा?

प्रतात सिम्हा कर्नाटक के मैसूर से दूसरी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। वह कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले सिम्हा पत्रकार थे। सिम्हा ने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत 1999 में बतौर ट्रेनी कन्नड़ अखबार विजया कर्नाटका के साथ किया था। उन्होंने 2008 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक जीवनी भी लिखी है। सिम्हा कर्नाटक में काफी विवादित रहे हैं। उन्होंने टीपू सुल्तान के जन्मदिन को लेकर काफी विवाद किया था।

घटना

संसद में क्या हुआ था?

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान 2 युवक बुधवार को दर्शक दीर्घा से अचानक सदन में कूद गए और बेंच पर कूदते हुए गैस कनस्तर से पीले रंग की गैस उड़ा दी। तभी सांसदों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया। दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां दोनों युवकों से पूछताछ कर रही हैं। संसद के बाहर से भी एक महिला और एक युवक गिरफ्तार हुए हैं। इन्होंने नारेबाजी भी की।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस नेता ने युवकों को मिला पास साझा किया