Page Loader
लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक, 2 व्यक्ति सदन में कूदे
लोकसभा की सुरक्षा में हुई भारी चूक (तस्वीर: एक्स/@DrSenthil_MDRD)

लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक, 2 व्यक्ति सदन में कूदे

लेखन गजेंद्र
Dec 13, 2023
04:43 pm

क्या है खबर?

नए संसद भवन में बुधवार को सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान 2 व्यक्ति दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। इस दौरान कथित तौर पर पीले रंग की गैस भी सदन में छूट गई, जिसके बाद सदन में भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें 1 व्यक्ति सदन में बेंच के बीच कूदते हुए दिख रहा है। दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया है।

घटना

सदन को स्थगित किया गया

सदन पर हमले की बरसी के दिन इस तरह की घटना से हड़कंप मच गया है। वर्ष 2001 में 13 दिसंबर के दिन ही आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 9 जवान शहीद हो गए थे। घटना के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को सदन के बाहर से भी गिरफ्तार किया है। गैस से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। इनके द्वारा "तानाशाही नहीं चलेगी" के नारे लगाने की बात भी सामने आई है।

जांच

मैसूर के सांसद ने जारी किया था पास

अभी तक सामने आई खबर के मुताबिक, दोनों युवकों को संसद में जाने का पास कर्नाटक के मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा की ओर से जारी था। इनमें 2 लोग संसद के बाहर परिवहन भवन के सामने पकड़े गए। इनमें हरियाणा के हिसार की नीलम (42) और महाराष्ट्र के लातूर का अनमोल शिंदे (24) शामिल है। दिल्ली पुलिस ने इनसे पूछताछ कर रही है। इनसे खुफिया एजेंसी भी पूछताछ कर प्रदर्शन के पीछे की सच्चाई का पता लगा रही है।

ट्विटर पोस्ट

लोकसभा में कूदा शख्स

आतंक

क्या बोले संसद में मौजूद सांसद?

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया, "2 लोग सदन में कूद गए। उनके हाथ में किसी चीज से गैस निकल रही थी। उनको किसी सुरक्षाकर्मी ने नहीं बल्कि हमारे सांसद साथियों ने पकड़ लिया। आज संसद में हमले की बरसी पर यह घटना एक बड़ी चूक है।" समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।"

ट्विटर पोस्ट

बाहर भी पकड़े गए 2 व्यक्ति

जांच

दिल्ली पुलिस कर रही है मामले की जांच

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पूर्ववृत्त का सत्यापन किया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ सुरक्षा उल्लंघन और संसद तक पहुंचने की अनुमति कैसे मिली से संबंधित है। दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष प्रकोष्ठ कुछ लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद के अंदर पहुंच गई है। पता लगाया जा रहा है कि अंदर कूदने वालों से किसी का संबंध है या नहीं। कई अन्य एजेंसी से पूछताछ की संभावना है।

बरसी

आज ही के दिन 2001 में संसद में क्या हुआ था?

वर्ष 2011 में संसद में 13 दिसंबर, 2011 को आतंकवादी हमला हुआ था। हमले में 9 जवानों की मौत हो गई थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शामिल थे। यह हमला उस समय हुआ था, जब शीतकालीन सत्र चल रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने 5 आतंकवादियों से कड़ा मुकाबला करते हुए उनको सदन परिसर में ही ढेर कर दिया था। हमले के समय सदन में 100 लोग मौजूद थे।