NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / क्या होता है RPG, जिससे किया गया मोहाली के पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर हमला?
    अगली खबर
    क्या होता है RPG, जिससे किया गया मोहाली के पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर हमला?
    क्या होता है RPG? (तस्वीर- वॉलपेपर केव)

    क्या होता है RPG, जिससे किया गया मोहाली के पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर हमला?

    लेखन मुकुल तोमर
    May 10, 2022
    08:09 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय के बाहर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश होने की आशंका से उनके कान खड़े हो गए हैं।

    ये हमला रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) की मदद से किया गया जो मुख्यालय के बाहर आकर गिरा।

    RPG आखिर क्या होता है और मोहाली के हमलावरों ने किस प्रकार के RPG का इस्तेमाल किया था, आइए इसके बारे में जानते हैं।

    रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड

    क्या होता है RPG?

    RPG कंधे पर रखकर चलाया जाने वाला एक एंटी-टैंक हथियार होता है, जिससे विस्फोटक दागे जाते हैं। इनकी मदद से रॉकेट भी दागी जा सकती हैं।

    कुछ RPG को बार-बार लोड करके इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं कई केवल एक बार इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

    कई देशों की सेनाएं RPG का इस्तेमाल करती हैं और युद्ध में ये बड़ी भूमिका अदा करते हैं। उग्रवादी और आतंकी समूह भी इनका भरपूर इस्तेमाल करते हैं।

    प्रकार

    क्या है RPG का इतिहास?

    RPG की उत्पत्ति प्रथम विश्व युद्ध के समय हुई और तब से इसमें कई बदलाव हो चुके हैं।

    RPG के मौजूदा स्वरूप से पहले सोवियत संघ के पास RPG-40, RPG-43 और RPG-6 नाम के हथियार होते थे जो रॉकेट लॉन्चर न होकर एंटी-टैंक हैंड ग्रेनेड दागते थे।

    अमेरिकी वायुसेना के राष्ट्रीय संग्रहालय के अनुसार, अभी RPG-7 आतंकियों और उग्रवादियों का पसंदीदा विकल्प है। सोमालिया के उग्रवादियों ने 1993 में अमेरिकी वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर्स को मार गिराया था।

    जानकारी

    अफगानिस्तान और इराक में भी होता है RPG-7 का इस्तेमाल

    अफगानिस्तान, इराक और सीरिया जैसी हिंसाग्रस्त अन्य जगहों पर भी RPG-7 का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर इसका इस्तेमाल मुख्य तौर पर वाहनों के काफिलों, चेक पॉइंट्स और हेलीकॉप्टर्स को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।

    RPG-22

    मोहाली में हमलावरों ने कौन से RPG का इस्तेमाल किया था?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस मुख्यालय को निशाना बनाने के लिए हमलावरों ने RPG-22 का इस्तेमाल किया था। घटनास्थल पर मिले रॉकेट के सिरे से ये अंदाजा लगाया गया है।

    RPG-22 सोवियत संघ के जमाने का एक बार इस्तेमाल होने वाला रॉकेट लॉन्चर है। इससे 10 सेकंड के अंदर रॉकेट दागी जा सकती है जो 400 मिलीमीटर तक के कवच, 1.2 मीटर ईंट और एक मीटर कंक्रीट को भेद सकता है।

    मोहाली धमाका

    मोहाली में क्या हुआ था?

    मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय के बाहर सोमवार शाम धमाका हुआ था। मुख्यालय पर एक RPG दागा गया था जिसकी वजह से ये धमाका हुआ।

    इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, दो संदिग्ध एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर इलाके में आए थे और इंटेलीजेंस मुख्यालय से 80 मीटर दूर से एक RPG दागा था।

    धमाके से इमारत के शीशे टूट गए और एक दीवार को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब पुलिस
    बम विस्फोट
    मोहाली धमाका

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 16 लोगों की मौत, 10 घायल भारतीय जनता पार्टी
    पंजाब में सीमा के पास फिर देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, तीन दिन में तीसरी घटना भारत की खबरें
    कई पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, बड़ा तलाशी अभियान शुरू पाकिस्तान समाचार
    गर्म नाश्ता न परोसने पर बौखलाए ससुर ने बहू पर चलाई गोलियां, महिला ने तोड़ा दम पंजाब

    बम विस्फोट

    श्रीलंका में हमला करने वाले आतंकी ट्रेनिंग के लिए आए थे कश्मीर- श्रीलंका सेना प्रमुख भारत की खबरें
    लाहौर में सूफी दरगाह के बाहर बम धमाका, आठ की मौत, 18 घायल पाकिस्तान समाचार
    पश्चिम बंगाल में 112 जिंदा बम बरामद, पुलिस ने गिरफ्तार किए 399 लोग पश्चिम बंगाल
    अफगानिस्तान: आत्मघाती हमलावर ने शादी समारोह में किया बम धमाका, 63 की मौत, 180 घायल भारत की खबरें

    मोहाली धमाका

    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय के बाहर धमाका, जांच जारी पंजाब
    मोहाली धमाका: खंगाला जा रहा हजारों फोन का डाटा, 80 मीटर दूर से हुआ था हमला पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025