LOADING...
उत्तर प्रदेश-बिहार में बाढ़ की चपेट में सैकड़ों गांव, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम 
उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है

उत्तर प्रदेश-बिहार में बाढ़ की चपेट में सैकड़ों गांव, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम 

Aug 05, 2025
09:29 am

क्या है खबर?

मानसून की बारिश से उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ जैले हालात हैं। दोनों राज्यों में सैंकड़ों गांव इसकी चपेट में आने से लोगों को घरों को छोड़कर जाना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मुसीबत 

3 नदियाें का जलस्तर खतरें के निशान के पार

उत्तर प्रदेश में लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के कारण गंगा, यमुना और बेतवा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 13 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और हजारों घर बाढ़ में डूब गए हैं। पिछले 24 घंटे में बारिश जनित हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने 5 अगस्त को बारिश के चलते लखनऊ समेत 22 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की है।

ट्विटर पोस्ट

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप

रिकॉर्ड

पूर्णिया में टूट 38 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड

बिहार देरी से सक्रिय हुआ मानसून अब कहर बनकर बरस रहा है। यहां मुंगेर, बक्सर, पूर्णिया, भोजपुर, पटना सहित कई जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं। पिछले 2 दिनों में पूर्णिया में हुई 270.6mm बारिश ने 38 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हिस्सों में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है, फिर यह उत्तर की ओर अपना असर दिखाएगी। इसके प्रभाव से इस हिस्से में भारी बारिश की संभावना है।

भूस्खलन 

पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं जारी 

पहाड़ी राज्यों में भी इस बार मानसून की बारिश मुसीबत बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को भूस्खलन से 3 मकानों में भारी नुकसान हुआ। इसके साथ ही चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी बंद गया। प्रदेश में 8 अगस्त तक भारी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। दूसरी तरफ उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मंगलवार को स्कूल, आंगनबाड़ी और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में उफान पर नदियां

राहत 

इन राज्यों में मिली भारी बारिश से राहत

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने के साथ गर्मी-उमस का दौर शुरू हो गया है। 2 दिन बाद बारिश की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ सकती हैं। मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश से राहत रहेगी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। पंजाब के 4 और हरियाणा के 15 जिलों में मेघ मेहरबान रहेंगे।

आफत

पूर्वोत्तर राज्यों में भी जारी है भारी बारिश

पूर्वोतर राज्यों में भी मानसूनी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 10 अगस्त तक जोरदार बारिश होने के आसार हैं। मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में गंनोल नदी में उफान गया, जिससे परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया कृषि विभाग का एक अधिकारी बह गया। असम में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं। इसके अलावा सिक्कम, त्रिपुरा और मणिपुर में जलभराव के कारण आवागमन बाधित हुआ है।