LOADING...
गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जेल से बाहर; 40 दिन की पैरोल, 15 अगस्त को जन्मदिन
गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली

गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जेल से बाहर; 40 दिन की पैरोल, 15 अगस्त को जन्मदिन

लेखन गजेंद्र
Aug 05, 2025
09:06 am

क्या है खबर?

रेप और हत्या के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर एक बार फिर हरियाणा सरकार मेहरबान है। वह मंगलवार को 14वीं बार रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया है। उसे 40 दिन की पैरोल दी गई है। सुबह 7 बजे उसे लेने के लिए हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू 2 गाड़ियों से पहुंचे थे। वे राम रहीम को लेकर सिरसा डेरा रवाना हो गए।

पैरोल

15 अगस्त को है राम रहीम का जन्मदिन

राम रहीम सिरसा डेरा में रक्षाबंधन का पर्व मनाएगा। हालांकि, इस दौरान उसके प्रशंसकों के आने की संभावना कम है। इसके बाद 15 अगस्त को उसका जन्मदिन भी बताया जा रहा है। जेल में होने के बावजूद भी उसे अपना जन्मदिन बाहर मनाने का मौका मिल रहा है। इससे पहले उसे 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय 30 दिन की पैरोल पर 28 जनवरी, 2025 को बाहर आया था।

जमानत

2017 में सजा होने के बाद 14 बार मिली जमानत

राम रहीम को 2017 में सजा होने के बाद 13 बार पैरोल-फरलो मिल चुकी है। अक्टूबर 2020 में 1 दिन, 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीने, अक्टूबर 2022 को 40 दिन पैरोल मिली थी। नवंबर 2023 में 29 दिन की फरलो, जनवरी 2024 को 60 दिन की पैरोल मिली। अगस्त और अक्टूबर में पैरोल मिली। जनवरी 2025 में 30 दिन और अप्रैल में 21 दिन की पैरोल-फरलो मिली।