मुंबई पर पानी का डबल अटैक! पहले से कटौती, अब टैंकर हड़ताल से हाहाकार
देश
8 जून से मुंबई के टैंकर ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया है, जिसके चलते शहर में पानी का गहरा संकट छा गया है। यह हड़ताल तब शुरू हुई, जब कुओं और बोरवेल मालिकों को भूजल लाइसेंस लेने के लिए नोटिस दिए गए। खास बात यह है कि यह सब तब हो रहा है, जब शहर पहले से ही BMC की तरफ से 10 प्रतिशत पानी की कटौती झेल रहा था। नतीजतन, अब कई हाउसिंग सोसाइटियों और दफ्तरों को लंबे समय तक पानी की कटौती या कमी का सामना करना पड़ रहा है।