उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची से कट गया नाम? आयोग बोला- बेफिक्र होकर भरें फॉर्म-6
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं। बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये मुद्दा उठाया था। इसके बाद अब चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। आयोग ने कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम SIR से पहले मतदाता सूची में थे, लेकिन फिलहाल नहीं है, वे फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
बयान
आयोग बोला- नहीं होगी कोई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने (CEO) कहा, 'SIR से पूर्व की मतदाता सूची में पंजीकृत ऐसे मतदाता, जिनका नाम वर्तमान सूची में नहीं है को फॉर्म-6 जमा करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फॉर्म-6 जमा करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत कार्रवाई नहीं की जाएगी। फॉर्म-6 में पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने संबंधी घोषणा के कारण उन्हें आशंका हो रही थी।'
शर्तं
आयोग ने ये शर्तें भी रखीं
हालांकि, चुनाव आयोग ने इस छूट के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं। संबंधित मतदाता का नाम पहले से किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए।
इसके अलावा, फॉर्म-6 में उसके द्वारा की गई घोषणा विधि सम्मत होनी चाहिए।
CEO ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।