वैष्णो देवी की यात्रा फिर हुई शुरू, सुरक्षा जांच के बाद खोला रास्ता
देश
जम्मू-कश्मीर में 6 दिनों की भारी बारिश और सुरक्षा की चिंताओं के बाद कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हो गई है। अधिकारियों ने रास्ता सुरक्षित पाए जाने के बाद यात्रा को हरी झंडी दे दी है। यात्रा रुकने के दौरान मुख्य पड़ाव कटरा में सन्नाटा छाया हुआ था। ऐसे में यात्रा शुरू होने के बाद कटरा में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली है।
तीर्थयात्रियों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील
श्राइन बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों ने तीर्थयात्रियों से सभी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। जम्मू-कश्मीर में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, राजमार्ग बंद होने और घने कोहरे के कारण यात्रा में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने और लगातार अपडेट्स पर नज़र रखने की अपील की है।