LOADING...
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा एयर इंडिया विमान का इंजन खराब, कोलकाता में रोका गया
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में खराबी आई (तस्वीर: एक्स/@pooja_news)

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा एयर इंडिया विमान का इंजन खराब, कोलकाता में रोका गया

लेखन गजेंद्र
Jun 17, 2025
10:24 am

क्या है खबर?

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई शहर के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया AI-180 (बोइंग 777-200LR) विमान को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे कोलकाता उतारा गया। विमान ने सैन फ्रांसिस्को से अपने निर्धारित समय से उड़ान भरी थी, जिसके बाद उसे सोमवार आधी रात 12:45 बजे कोलकाता उतरना था और मंगलवार तड़के 2 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था। तभी विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला।

उड़ान

यात्रियों को विमान से उतारा गया

इसके बाद विमान में यात्रियों को बैठा लिया गया था, लेकिन इंजन में खराबी का पता चलते ही सुबह करीब 5:20 बजे विमान में घोषणा कर सभी यात्रियों को वापस विमान से उतरने के लिए कहा गया। यात्री रात से सुबह तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर ही इंतजार करते रहे। एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि यह कदम यात्रियों और उड़ान की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

विमान में खराबी के बाद परेशान यात्री

Advertisement

खराबी

सोमवार को भी आई थी खराबी

सोमवार को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया ड्रीमलाइनर (AI-315) को तकनीकी समस्या के आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा था। यह वही 787-7 ड्रीमलाइनर विमान था, जो अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 270 लोग मारे गए थे। इसके अलावा लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से चेन्नई आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट (BA-35) को भी तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था। ये भी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी।

Advertisement