LOADING...
अहमदाबाद विमान हादसा: कैसा है बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान? जानिए इसकी खासियत
अहमदाबाद में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया (तस्वीर: एक्स/@flightradar24)

अहमदाबाद विमान हादसा: कैसा है बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान? जानिए इसकी खासियत

लेखन गजेंद्र
Jun 12, 2025
05:09 pm

क्या है खबर?

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो मध्यम आकार का, लंबी दूरी का, ट्विन-इंजन वाणिज्यिक विमान है। इसमें अधिकतम 210 से 250 यात्री बैठ सकते हैं। विमान 8,500 नॉटिकल माइल्स (9,800 मील) तक की दूरी तय कर सकता है। आइए, जानते हैं विमान की खासियत।

विमान

विमान को 2011 में किया गया था लॉन्च

बोइंग विमान 787-8 ड्रीमलाइनर को कंपनी ने 2011 में व्यावसायिक सेवा में लॉन्च किया गया था। विमान अपनी ईंधन दक्षता, उन्नत तकनीक और यात्रियों के आराम के लिए जाना जाता है। इसमें 138.2 क्यूबिक मीटर का कार्गो होता है। इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के आधार पर 242 यात्री विमान में बैठ सकते हैं। यह अधिकतम 13,620 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। इसे टोक्यो से लॉस एंजिल्स या लंदन से सिंगापुर के लिए काफी उपयुक्त विमान माना जाता है।

खासियत

विमान का 50 प्रतिशत हिस्सा कार्बन फाइबर से बना

इस विमान की लंबाई 56.7 मीटर और ऊंचाई 16.9 मीटर होता है। इसमें 2 इंजन विकल्प, जनरल इलेक्ट्रिक GEnx या रोल्स-रॉयस ट्रेंट 1000 होते हैं, जो ईंधन-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल हैं और परिचालन लागत घटाते हैं। विमान का 50 प्रतिशत हिस्सा कम्पोजिट सामग्री, जैसे कार्बन फाइबर से बना है, जिससे यह हल्का और मजबूत होता है। बोइंग 787-8 को ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA), यूनाइटेड एयरलाइंस, कतर एयरवेज और एयर इंडिया जैसी विश्व की कई प्रमुख एयरलाइंस उपयोग करती हैं।

उपयोग

भारत में इसका उपयोग और चुनौतियां

भारत में बोइंग 787-8 को प्रमुख तौर पर एयर इंडिया उपयोग में लाती है। एयर इंडिया इसे दिल्ली और मुंबई से यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में उड़ाती है। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में फ्लाई-बाय-वायर तकनीक है, जो उन्नत एवियोनिक्स सिस्टम है। इससे पायलट को विमान उड़ान में आसानी होती है। इसकी सेंसर प्रणाली रखरखाव को अच्छा करती है। विमान को बनाने में देरी और बैटरी समस्याओं के कारण 2013 में इसकी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन बोइंग ने इसे सुधार लिया।

हादसा

कितना खररनाक साबित हुआ बोइंग ड्रीमलाइनर विमान

बोइंग विमानों का इतिहास तो काफी हादसों से पटा पड़ा है, लेकिन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का सुरक्षा रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। 2011 में मॉडल को लॉन्च किया गया था, लेकिन अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, 2013 में ऑल निप्पान एयरवेज और जापान एयरलाइंस में बैटरी में आग की घटना सामने आई थी, लेकिन वह छोटी थी। अहमदाबाद में हुई घटना को ड्रीमलाइनर के इतिहास में बड़ा और पहला हादसा माना जा रहा है।

इतिहास

बोइंग के इतिहास में कई हादसे दर्ज

भारत समेत विश्व के कई देशों में बोइंग कंपनी के विमान हादसों की लंबी सूची है। जनवरी 1966 में एयर इंडिया फ्लाइट (बोइंग 707-437) विमान फ्रांस-लंदन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 117 मारे गए थे। मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस 812 (बोइंग 737-800) दुबई से मैंगलोर आते समय रनवे पर फिसल गया। तब 153 मारे गए थे। भारत में कुल 4 और विदेशों में 100 से अधिक विमान हादसे हुए हैं। जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं।

हादसा

अहमदाबाद में हुआ हादसा

AI-171 विमान ने अहमदाबाद हवाई अड्डे के हवाई पट्टी संख्या 23 से दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान मेघानीनगर में गिर गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी 42 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। पायलट ने 'मेडे' कॉल भी जारी किया था। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की चारदीवारी से टकराने से हादसा हुआ है। हालांकि, जांच जारी है।