अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की आपबीती, कहा- हिरासत में प्रताड़ित किया और पगड़ी उतारकर फेंकी
क्या है खबर?
अमेरिका से वापस भेजे गए 112 भारतीय अवैध प्रवासियों के तीसरे जत्थे में शामिल जतिंदर सिंह (23) ने अमृतसर पहुंचकर अमेरिकी सरकार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और अपनी आपबीती सुनाई।
उन्होंने बताया कि भारत लौटने से पहले उन्हें 2 सप्ताह तक हिरासत शिविर में रखा गया और उचित भोजन नहीं दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने उनकी पगड़ी को उतारने के लिए मजबूर किया और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।
प्रवास
अमेरिकी सेना ने कैसे प्रताड़ित किया?
सिंह ने इंडिया टुडे को बताया कि वह पिछले साल 27 नवंबर को अमेरिकी सीमा में घुसते समय पकड़ा गया, जिसके बाद उसे 2 सप्ताह के लिए हिरासत शिविर में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि उनकी आपत्ति के बावजूद पगड़ी को उतारकर कूड़ेदान में फेंक दी गई। अमेरिकी सेना ने पगड़ी उतारने को नियम बताया।
सेना ने एयर कंडीशनर और हीटर एक साथ चलाया, जिससे उनकी त्वचा शुष्क हो गई। दिन में 2 बार सिर्फ चिप्स और जूस दिया।
आरोप
50 लाख रुपए खर्च कर गए थे अमेरिका
सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के कहने पर एक एजेंट के संपर्क में आया था और अमेरिका के वादे के साथ 50 लाख रुपये दिए थे।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार के 1.3 एकड़ जमीन थी, जो उन्होंने बेंच दी और एजेंट को 22 लाख रुपये एडवांस दिए थे।
बाद में उन्होंने अपनी शादीशुदा बहनों के गहने बेंच दिए और बाकी की रकम एजेंट को दे दी।
एजेंट ने उन्हें सुरक्षित ले जाने की बात कही थी।
सफर
पनामा के जंगलों में दिखे प्रवासियों के शव
उन्होंने बताया कि उन्होंने एजेंट से संभावित ख़तरों के बारे में पूछा था, जिसको लेकर उसने बताया कि वह 3 दिन तक पनामा के जंगलों में रहेंगे उसके बाद मेक्सिको के विमान में सवार होकर तिजुआना से अमेरिका में प्रवेश करेंगे।
पनामा के जंगलों में सिंह ने प्रवासियों के उन्होंने शव भी देखे, जिससे वे बुरी तरह घबरा गए।
बाद में एजेंट उनको धोखा देकर भाग गया और वे वहां से निकलकर अमेरिकी सीमा पर पहुंचे, जहां पकड़े गए।
निर्वासन
अब अमेरिका से वापस भारत पहुंचे 332 प्रवासी
अमेरिका से अब तक कुल 332 भारतीय वापस भेजे गए हैं।
तीसरे जत्थे में भेजे गए 112 लोगों में 33 हरियाणा और 33 गुजरात के निवासी हैं।
पहले जत्थे में 5 फरवरी को 104 लोगों को अमृतसर लाया गया, जिसमें 33 हरियाणा, 33 गुजरात और 30 पंजाब के थे।
दूसरा जत्था 15 फरवरी को आया, जिसमें 116 थे। इसमें पंजाब से 65, हरियाणा से 33 और गुजरात से 8 लोग थे।
अमेरिका ने 18,000 अवैध प्रवासियों की सूची दी है।