UPI का कमाल! अब 9 देशों में चलेगा, विदेश यात्रा में जेब में होगा आपका बैंक
देश
विदेश यात्रा करना अब भारतीयों के लिए और भी आसान हो गया है। UPI पेमेंट अब 9 देशों में स्वीकार किए जा रहे हैं, जिसमें हाल ही में कंबोडिया भी इस लिस्ट में शामिल हुआ है। अब चाहे आप सिंगापुर में कॉफी ले रहे हों या फ्रांस में शॉपिंग कर रहे हों, अपने पुराने UPI ऐप से ही सीधे भुगतान कर सकते हैं, इसके लिए आपको कोई अलग से परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।