TMC नेता उज्जल बिस्वास के घर के बाहर प्रदर्शन, फेंके गए अंडे
नदिया में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता उज्जल बिस्वास के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वे सरकारी राहत सामग्री जमा कर रहे थे और उसे अवैध तरीके से कहीं और ले जाने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा के समर्थक भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए और इसे जनता की मदद की तस्करी का प्रयास बताया।
बिस्वास ने जमाखोरी से इनकार किया
माहौल काफी गरमा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने तो उज्जल बिस्वास पर अंडे भी फेंके, इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती और स्थिति को नियंत्रित करती। उज्जल बिस्वास को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने बताया, "हमें साल में 2 बार सरकार की ओर से राहत सामग्री मिलती है, एक बार दुर्गा पूजा के मौके पर और दूसरी बार ईद पर। दुर्गा पूजा की राहत सामग्री तो हमने लोगों में बांट दी थी। मगर इस बार ईद चुनाव के वक्त आ गई, जिस वजह से इसे बांटना संभव नहीं हो सका। इसके बाद मैंने जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क किया और राहत सामग्री को सरकारी दफ्तर भेजने की कोशिश की।"