NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: रेप के बाद अर्धनग्न अवस्था में भटकती रही बच्ची, लोगों ने नहीं की मदद
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: रेप के बाद अर्धनग्न अवस्था में भटकती रही बच्ची, लोगों ने नहीं की मदद
    उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है

    मध्य प्रदेश: रेप के बाद अर्धनग्न अवस्था में भटकती रही बच्ची, लोगों ने नहीं की मदद

    लेखन महिमा
    Sep 27, 2023
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।

    रेप के बाद बच्ची अर्धनग्न अवस्था में करीब ढ़ाई घंटे तक भटकती रही। इस बीच बच्ची ने लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन किसी ने भी मासूम की मदद नहीं की।

    फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    CCTV

    लोगों ने बच्ची की मदद नहीं की, दुत्कार कर भगाया

    1 मिनट 7 सेकंड के CCTV वीडियो में एक 12 साल की बच्ची अर्धनग्न और बुरी तरह से घायल अवस्था में घर-घर जाकर लोगों से मदद मांगते हुए दिखाई दे रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्ची मदद के लिए एक व्यक्ति के पास पहुंचती है तो वो उसे दुत्कार कर भगा देता है।

    बाद में पीड़ित बच्ची को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

    POCSO

    बच्ची के साथ रेप की हुई पुष्टि 

    पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोटें होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया है।

    इलाज के दौरान खून की कमी होने पर पुलिसकर्मी से उसे रक्तदान भी किया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।

    पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी

    पुलिस ने किया SIT का गठन

    उज्जैन के पुलिस प्रमुख सचिन शर्मा ने मामले पर कहा, "मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। हमने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर कोई जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें।"

    प्रयागराज

    बच्ची के बारे में और जानकारी जुटा रही पुलिस

    पुलिस को बच्ची के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में समस्या आ रही है। बच्ची से जब नाम और पता पूछा गया तो वो सही से जवाब नहीं दे पाई।

    उज्जैन पुलिस ने कहा, "लड़की हमें ठीक से नहीं बता पा रही थी कि वह कहां की रहने वाली है, लेकिन उसके उच्चारण से पता चलता है कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से है। मामले में हम उत्तर प्रदेश पुलिस के भी संपर्क में हैं।"

    बच्ची

    मां के साथ भी बदमाशों ने की थी बदसलूकी 

    दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की ढाई घंटे से अधिक समय तक भटकती रही। उसने बताया कि मां के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की थी।

    पुलिस पता कर रही है कि बच्ची की मां कहां है और दोनों उज्जैन कैसे पहुंचे।

    पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज छान रही है। एक ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    कमलनाथ बोले- घटना समाज के लिए कलंक

    उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और जिस तरह से वह अर्धनग्न अवस्था में शहर के कई इलाकों में भागती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है।
    ऐसी…

    — Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 27, 2023

    न्यूजबाइट्स

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 2019-2021 के बीच महिलाओं और लड़कियों के लापता होने के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार 2021 में मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 6,462 रेप की घटनाएं दर्ज की गईं।

    इनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा नाबालिगों के खिलाफ अपराध थे।

    प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो राज्य में हर दिन 18 रेप की घटनाएं दर्ज की गईं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेप
    मध्य प्रदेश
    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो
    उज्जैन

    ताज़ा खबरें

    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    हेट स्पीच मामला: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना उत्तर प्रदेश
    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा

    रेप

    हार्वे विंस्टीन रेप के एक और मामले में दोषी, 16 साल की जेल यौन उत्पीड़न
    ओडिशा: गर्भवती महिला से व्यक्ति ने किया रेप तो उसकी पत्नी ने बनाया वीडियो, दंपति गिरफ्तार ओडिशा
    कॉमेडियन ख्याली साहरण पर बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज जयपुर
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की हाथरस पीड़िता के परिजन को सरकारी नौकरी के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट

    मध्य प्रदेश

    इंदौर: मकान मालिक ने सिर्फ 1 रुपये में सौंप दिया किरायेदारों को अपना मकान, जानिए कारण  इंदौर
    मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल से शुरू, जूते-मौजों के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश पुलिस भर्ती
    '50 प्रतिशत कमीशन' वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR कमलनाथ
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के ऊपर 41 FIR दर्ज होने का मामला क्या है? प्रियंका गांधी

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो

    लगातार बढ़ रहे दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्या के मामले, बीते साल 32,563 ने ली अपनी जान किसान
    महिलाओं के लिए भारत का सबसे खतरनाक राज्य है राजस्थान, जानिए स्थिति और कारण राजस्थान
    उत्तर प्रदेश में पिछले साल शादी का झांसा देकर हुए 57 प्रतिशत दुष्कर्म- NCRB डाटा भारत की खबरें
    देश में 2019 में अनसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ बढ़े अपराध- सरकार क्राइम समाचार

    उज्जैन

    इस IPS ऑफ़िसर को देखने के बाद सिंबा और सिंघम को भूल जाएँगे IPS अधिकारी
    काशी विश्वनाथ मंदिर में लागू होगा ड्रेस कोड, शिवलिंग को जींस पहनकर नहीं कर सकेंगे स्पर्श उत्तराखंड
    विकास दुबे की गिरफ्तारी से जुड़ी कई कहानियां आईं सामने, विपक्ष ने मांगी सफाई मध्य प्रदेश
    हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के शव जलाना चाहता था विकास दुबे, पूछताछ में किया खुलासा मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025