LOADING...
क्या सुलझ गया ट्विशा शर्मा की हत्या का मामला? AIIMS ने CBI को सौंपी अहम रिपोर्ट
ट्विशा शर्मा मामले में AIIMS दिल्ली ने जांच रिपोर्ट CBI को सौंपी है

क्या सुलझ गया ट्विशा शर्मा की हत्या का मामला? AIIMS ने CBI को सौंपी अहम रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Jul 12, 2026
03:51 pm

क्या है खबर?

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्या के मामले में दिल्ली AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है।

रिपोर्ट

बेल्ट और ट्विशा की गर्दन के निशानों में मिली समानता

रिपोर्ट के मुताबिक, हिस्टोपैथोलॉजिकल और अन्य जांच में जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू की पुष्टि हुई है। साथ ही बेल्ट पर मौजूद निशानों और ट्विशा की गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क के बीच भी समानता पाई गई है। हालांकि, बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट गोपनीय बनी हुई है, क्योंकि कोर्ट ने इसे सार्वजनिक करने पर रोक लगाई है। इसके बाद बोर्ड ने रिपोर्ट को एक सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दिया है।

मामला

क्या है ट्विशा शर्मा की हत्या का मामला?

नोएडा की ट्विशा (33) की शादी सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला के वकील बेटे समर्थ से दिसंबर 2025 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। ट्विशा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल की छत पर मृत मिली थी। उनके परिवार ने मौत का कारण सिंह परिवार के दहेज उत्पीड़न और गंभीर मानसिक यातना को बताया है। इस मामले में समर्थ और गिरिबाला मुख्य आरोपी हैं। दोनों फिलहाल जेल में हैं।

Advertisement