प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज गायिका जानकी को दी श्रद्धांजलि, कहा- संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति
क्या है खबर?
भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं दिग्गज गायिका एस जानकी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जाना कला और संस्कृति की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
शाेकउ
उनकी मधुर धुनें हमेशा मंत्रमुग्ध करती रहेंगी- प्रधानमंत्री
मोदी ने जानकी अम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दिग्गज गायिका एस जानकी का जाना संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने अपनी बेमिसाल शालीनता और बहुमुखी प्रतिभा से हर भावना को अपनी जादुई आवाज दी। उनकी मधुर धुनें आने वाले कई सालों तक संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी।'
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री ने यूं दी श्रद्धांजलि
The passing of the distinguished playback singer S. Janaki Amma is an irreparable loss to the world of music and culture. Her songs in various languages were popular across generations. They gave voice to every emotion with unparalleled grace as well as versatility. Her melodies…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2026
श्रद्धांजलि
साउथ सिनेमा के दिग्गजों ने जताया शोक
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार, उनके अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बता दें कि एस जानकी ने शनिवार 11 जुलाई को मैसूर मेअंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनकी पोती अप्सरा वैद्युला ने की। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तृषा कृष्णन, रजनीकांत और कमल हासन सहित कई मशहूर हस्तियों और सार्वजनिक हस्तियों ने इस दिग्गज को श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।