झारखंड: स्कूल वैन हादसे में 12 मासूम जख्मी, जान बचाकर भागा चालक
देश
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की एक स्कूल वैन डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते वैन टेलको स्टेडियम के पास अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में चालक को भी चोटें आई थीं, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
टाटा मोटर्स अस्पताल से सभी छात्रों की छुट्टी
घायल छात्रों को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस उस ड्राइवर की तलाश कर रही है जो हादसे के बाद फरार हो गया था। टेलको पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया, "हम ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं।"