Loading...
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता डोमिनिक संगमा पर हमला, छात्राओं से बदसलूकी रोकने पर मारपीट
फिल्म निर्माता डोमिनिक संगमा पर हमला

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता डोमिनिक संगमा पर हमला, छात्राओं से बदसलूकी रोकने पर मारपीट

Sep 18, 2026
10:52 am

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और FTII जोटे कैंपस (अरुणाचल प्रदेश) के फैकल्टी सदस्य डोमिनिक संगमा पर हमला किया गया है। यह घटना तब हुई, जब उन्होंने छात्राओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी कर रहे 2 अज्ञात पुरुषों का विरोध किया। हमले के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू कर दी है। इस घटना की फिल्म जगत और शैक्षणिक समुदाय में कड़ी निंदा की जा रही है तथा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

घटना

बीच-बचाव करने गए तो बोल दिया हमला

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के फैकल्टी मेंबर डोमिनिक संगमा पर बुधवार शाम ईटानगर में हमला हुआ।

पुलिस के मुताबिक, ये घटना जोलांग-राकाप रोड के पास हुई। बताया जा रहा है कि इलाके में 2 लोग कुछ छात्रों को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे। संगमा ने छात्रों के बचाव में बीच-बचाव किया, जिसके बाद दोनों लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

वारदात

आरोपी मौके से फरार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, FTII जोटे कैंपस के पटकथा लेखन विभाग के प्रमुख डोमिनिक संगमा शाम करीब साढ़े 6 बजे टहलकर लौट रहे थे, तभी उन्होंने ये स्थिति देखी।

पुलिस ने बताया कि छात्रों के प्रति संदिग्ध व्यवहार देखने के बाद संगमा उन पुरुषों के पास गए। इसके बाद उनके बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया, जिसके दौरान फिल्म निर्माता पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENT

परिचय

कौन हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता डोमिनिक संगमा?

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। डोमिनिक संगमा गारो भाषा के प्रसिद्ध फिल्ममेकर, पटकथा लेखक और शिक्षक हैं।

वो मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत के सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में 'मा-अमा' और 'रैप्चर' शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। वह अरुणाचल प्रदेश स्थित FTII के जोटे कैंपस में स्क्रीनराइटिंग विभाग के प्रमुख हैं।

ADVERTISEMENT